पैलेस्टिनी संगठनों ने इस्रायल को दी अंतिम युद्ध की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबेथलहेम: अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषित किए ‘डील ऑफ द सेंच्युरी’ के विरोध में जिहाद पुकारने की धमकी फताह और हमास इन दो प्रमुख पैलेस्टिनी गुटों ने दी है| इस्रायल के विरोध में सभी विकल्पों का इस्तेमाल होगा और ऐसा करना वैध होता है, यह इशारा इन दोनों गुटों ने दिया है|

दो दिन पहले इजिप्ट में हमास, फताह एवं पैलेस्टाइन के अन्य संगठनों की संयुक्त बैठक हुई| इसके बाद पिछले कुछ घंटों में इन दोनों संगठनों ने स्वतंत्र तरिके से इस्रायल पर हमलें करने की धमकी दी है|

फताह के अधिकृत मुखपत्र में आतंकी गतिविधियां करने के लिए उकसाया गया है| इस्रायल को हो रहा विरोध बढाए, इसके लिए धर्मयुद्ध शुरू करें, यह निवेदन फताह के मुखपत्र से किया गया है| यदि हमास संगठन का प्रमुख इस्माइल हनिया ने इस्रायल के विरोध में कार्रवाई करने के सभी दरवाजें खुलने की बात कही है| साथ ही इस्रायल के विरोध में अब किसी भी विकल्प का स्वीकार करना अब वैध होगा, यह दावा हनिया ने किया|

ट्रम्प ने यह प्रस्ताव रखकर उकसाया और पैलेस्टिनियों को एक करने का काम किया है, यह दावा भी इस संगठन के नेता कर रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.