पाकिस्तानी सेना से नियंत्रणरेखा पर मॉर्टर्स के हमले

जम्मू, दि. १३: भारत में त्योहार मनायें जाते वक्त ही नियंत्रणरेखा पर गोलीबारी करने की आदत पाकिस्तान को लगी है, इन शब्दों में केंद्रीय जानकारी और प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठोड ने पाकिस्तान को फटकार लगाई| जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की नियंत्रणरेखा पर हुए मॉर्टर हमले और गोलीबारी पर राज्यवर्धन राठोड टिप्पणी कर रहे थे|

सोमवार के दिन सुबह करीबन ६.४५ को पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी शुरू की| पुंछ जिले की नियंत्रणरेखा पर के चार गाँवों की ओर पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी शुरू की| इस गोलीबारी के साथ साथ पाकिस्तानी सैनिकों ने मॉर्टर हमले भी शुरू किये| पाकिस्तानी सेना के हमले में किसी की जान नही गयी| कुछ घंटे पहले पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने इसी तरह मॉर्टर हमले और गोलीबारी की थी|

इसी दौरान, पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी की पृष्ठभूमि पर, पुंछ सेक्टर की नियंत्रणरेखा पर का व्यापारी-मार्ग बंद कर दिया गया है| मॉर्टर्स के हमले के कारण इस पथ का नुकसान हुआ होकर, इसलिए यहाँ की परिवहन सेवा बंद करनी पड़ रही है, ऐसी जानकारी भारतीय सेना के प्रवक्ता ने दी| पाकिस्तानी व्यापारियों ने भी अपनी सेना को, इस मार्ग को लक्ष्य न बनाने का आवाहन किया था| इसका हररोज़ के व्यापार पर बडा असर होगा, ऐसा पाकिस्तानी व्यापारियों का कहना था| लेकिन पाकिस्तानी सेना ने इन माँगों को नज़रअंदाज़ किया, ऐसे दिखाई देता है|

लगातार दो दिनों से पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सेना को उक़साया जा रहा होकर, भारतीय सेना भी उसका मुँहतोड जवाब दे रही है, ऐसी जानकारी सेना के प्रवक्ता ने दी| पिछले सप्ताह में इस जिले में ही, पाकिस्तानी सेना के हमले में सेना के सिपाही दिपक जगन्नाथ घाडगे शहीद हुए थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published.