अफ़गान शरणार्थियों पर पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई

पाकिस्तानी सेनाकाबुल – स्पिन बोल्दाक-चमन सीमा पर पाकिस्तानी सेना ने अफ़गानिस्तान के शरणार्थियों पर कार्रवाई करने की जानकारी सामने आ रही है। पाकिस्तानी सेना ने सीमा बंद करने की वजह से एक अफ़गान नागरिक की मौत हुई। इस वजह से भड़के अफ़गान नागरिकों ने पाकिस्तानी सेना पर पथराव किया।

तालिबान की क्रूर कार्रवाई से ड़रकर भाग निकले हज़ारों अफ़गान शरणार्थी आश्रय पाने के लिए पड़ोसी देशों की ओर भाग रहे हैं। इन अफ़गान शरणार्थियों को अपने देश में आश्रय दें, यह निवेदन संयुक्त राष्ट्रसंघ ने किया है। पाकिस्तान सरकार चमन सीमा खुली करने की बयानबाज़ी कर रही है, फिर भी वास्तव में यह सीमा बंद करके पाकिस्तान ने हज़ारों अफ़गान नागरिकों को रोक रखा है।

इससे पहले तालिबान की सहायता कर रहे पाकिस्तान पर अफ़गानी जनता काफी गुस्सा होने का बयान अफ़गान पत्रकार पाकिस्तानी माध्यमों से कह रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान ने सीमा बंद करने से अफ़गानी जनता का गुस्सा अब चरम सीमा पर जा सकता है, यह इशारा अफ़गान पत्रकार दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.