‘पाकिस्तान के आतंकवादी परमाणु बम का इस्तेमाल करेंगे’ : अमरीका के राष्ट्राध्यक्षपद की उम्मीदवार हिलरी क्लिंटन का दावा

वॉशिंग्टन, दि. ३० (वृत्तसंस्था) – पाकिस्तान हद से अधिक ते़जी से भारत के खिलाफ़ इस्तेमाल किये जा सकें, ऐसे परमाणु बम विकसित कर रहा है| ये परमाणु बम आतंकवादी संगठनों के हाथ लग गयें, तो भयानक हालात खड़े हो सकते हैं| ये आतंकवादी संगठन आत्मघाती हमलावरों के हाथ में परमाणु बम सौंप सकते हैं, ऐसा डर अमरीका की भूतपूर्व विदेशमंत्री और राष्ट्राध्यक्षपद की उम्मीदवार हिलरी क्लिंटन ने व्यक्त किया है| पाकिस्तान से भारत को दी जानेवाली परमाणु बम हमले के धमकी की पृष्ठभूमि पर, क्लिंटन का यह बयान सामने आना ग़ौरतलब है|

परमाणु बमअमरीका के अग्रणी समाचारपत्र ‘द न्यूयॉर्क टाईम्स’ ने क्लिंटन के बयान के बारे में खबर छपवायी है| क्लिंटन की डेमोक्रॅट पार्टी की कम्प्यूटर मशीनरी पर हुए सायबर हमले में से ५० मिनट की एक ‘ऑडिओ क्लिप’ सामने आयी है| ‘द वॉशिंग्टन फ्री ब्रोकन’ इस वेबसाईट पर यह पूरी क्लिप प्रकाशित की गई है| इस साल के फरवरी महीने में व्हर्जिनिया प्रांता में डेमोक्रॅट पार्टी के लिए फंड जमा करनेवालों के साथ क्लिंटन ने, बंद दरवाजे के पीछे ५० मिनट तक चर्चा की थी| इसकी जानकारी देनेवाली यह क्लिप है| इसमें अमरीका के परमाणु कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए, क्लिंटन ने पाकिस्तान के बारे में महसूस होनेवाली चिंता साफ बोलकर दिखाई है|

‘भारत के साथ शत्रुता की पृष्ठभूमि पर पाकिस्तान अधिक ते़ज़ी से अपने परमाणु बमों में बढोतरी कर रहा है| पाकिस्तान का माहौल अधिक चिंताजनक है और कभी भी बगावत होने का ड़र है| ऐसे हालात में, आतंकवादी कभी भी सत्ता हाथ में लेकर इन परमाणु बमों पर क़ब्जा कर सकते हैं| यदि ऐसा हो गया, तो ये आतंकवादी संघठन परमाणुबम-आत्मघाती-हमलावरों के साथ आतंक मचा सकते हैं| यह बहुत ही खतरनाक और डरावने हालात हो सकते हैं, ऐसे शब्दो में क्लिंटन ने पाकिस्तान की विश्‍वासार्हता पर सवाल उठाये हैं|

भारत ने ‘पीओके’ में ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ करने के बाद पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने, पाकिस्तान के परमाणु बम केवल दिखावे के लिए नहीं हैं, बल्कि समय आने पर भारत के खिलाफ परमाणु बम का इस्तेमाल भी करेंगे, ऐसी धमकी दी है| इससे पहले फरवरी महीने में इसी प्रकार की धमकी ख्वाजा आसिफ ने दी थी| ‘पीओके’ में भारत ने किये ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ के बाद पाकिस्तान के रक्षामंत्री का ‘विमान’ ज़मीन पर आया है, ऐसा दिख रहा है| क्योंकि पाकिस्तान नरम भाषा में बोलता हुआ दिखायी दे रहा है|

लेकिन आतंकवाद का खुला समर्थन करनेवाले देश के परमाणु बम आतंकवादियों के हाथ में पड़ सकते है, ऐसा ड़र अमरीका और अन्य कुछ ज़िम्मेदार देशों ने इससे पहले भी जाहीर किया था| अमरीका की विदेशमंत्री रह चुकीं हिलरी क्लिंटन को इस ख़तरे की पूरी कल्पना है| यह ख़तरा और भी बढ़ गया है, यह बात ध्वनिफीत के माध्यम से सामने आयी है| अमरीका की विदेशमंत्री रहते समय क्लिंटन ने, पाकिस्तान के परमाणु बमों की सुरक्षा पर खुलेआम सवाल उठाये थे|

कुछ दिन पहले अमरीका के रक्षा मंत्री ऍश्टन कार्टर ने, पाकिस्तान के परमाणु बमों पर आशंका जतायी थी| परमाणु तकनीक के मामले में भारत ज़िम्मेदारीपूर्वक बर्ताव कर रहा है| साथ ही, चीन भी अधिक व्यावसायिक रूप से परमाणु बमों के मामले में चौकन्ना है| लेकिन पाकिस्तान का इतिहास इस मामले में बहुत ही खराब है, ऐसा कार्टर ने कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.