भारतीय लष्कर के कारवाई मे पाकिस्तान के सात जवान और पाच आतंकीवादी ढेर

जम्मू / श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के सात जवान तथा उरी सेक्टर में जैश-ए-मोहम्मद के ५ आतंकवादियों को ढेर करके भारतीय लष्कर ने पाकिस्तान को झटका दिया है। भारत का गणतंत्र दिन नजदीक आते समय जम्मू कश्मीर के आतंकवादियों को घुसाने के लिए पाकिस्तान से नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की जा रही थी। पर लष्कर ने पाकिस्तान के सात जवान और ५ आतंकवादियों को ढेर करके इस षड्यंत्र को उधेड़ा है।

पाकिस्तान, झटका, भारतीय लष्कर, सात जवान, पाच आतंकीवादी, ढेर, जम्मू कश्मीर, गणतंत्र दिन

नियंत्रण रेखा पर कोटली सेक्टर में पाकिस्तानी लष्कर ने संघर्ष बंदी का उल्लंघन करके गोलीबारी कि। इसे भारतीय लष्कर ने जोरदार प्रतिउत्तर दिया है और इसमें पाकिस्तान के सात जवान ढेर हुए हैं। मुख्य रूप से पाकिस्तान के लष्कर ने भी अपने जवान ढेर होने का इकबालिया बयान दिया है। भारत के गोलीबारी में ४ जवान ढेर होने की बात पाकिस्तान के लष्कर ने कही है। दौरान, उरी सेक्टर में घुसपैठ करने वाले जैश-ए-मोहम्मद के ५ आतंकवादियों को लष्कर ने ढेर किया है।

यह आतंकवादी झेलम नदी पार करके यहाँ दाखिल हो रहे थे। पर लष्कर ने उनकी गतिविधियों को जानकर सही समय पर आतंकवादियों को घेरकर ढेर किया है। यह सारे आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद इस आत्मघाती पथक के होने की जानकारी सामने आई है। भारत के गणतंत्र दिन की पृष्ठभूमि पर भयंकर रक्तपात करने की हेतू से इन आतंकवादियों ने घुसपैठ करने की बात उजागर हुई है।

इन आतंकवादियों के पास चार एके-४७ राइफल, ३ अंडरबैरल ग्रेनेड लौन्चर्स, ३८ युबीजीएल ग्रेनेड, २३ हैंड ग्रेनेड और ९ आईडी इतने शस्त्रास्त्र मिले हैं। इसकी वजह से बड़ा खतरा टलने का दावा किया जा रहा है। इस वर्ष में भारतीय लष्कर ने आतंकवादियों पर हुई यह सबसे बड़ी कारवाई ठहरी है। दौरान, लष्कर दिन के पृष्ठभूमि पर भारत के लष्कर प्रमुख ने पाकिस्तान को कड़ा इशारा किया था। भारत का पड़ोसी देश परमाणु शस्त्र के प्रयोग करने की धमकी दे रहा है। पर भारत उसकी परवाह नहीं करेगा, ऐसा लष्कर प्रमुख जनरल रावत ने कहा था।

उनके इस विधान पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अपने देश की परीक्षा ना लें, हम परमाणु हमला कर सकते हैं, ऐसा कहा था। तथा पाकिस्तान के लष्कर प्रमुख ने हमे चेतावनी दी तो उसका स्वागत कर सकते हैं, ऐसा दावा किया था। उसके बाद सोमवार को लष्कर दिन के निमित्त से बोलते हुए जनरल रावत ने पाकिस्तान को नया इशारा दिया है। ‘भारतीय लष्कर अपने देश विरोधी गतिविधियां नहीं सहन करेगा। आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए आवश्यकता महसूस हुई तो, आतंकवादियों पर व्यापार कारवाई करने से लष्कर नहीं डरेगा’, ऐसा जनरल रावत ने सूचित किया है। पाकिस्तान के ७ जवान एवं ५ आतंकवादियों को खत्म करके भारतीय लष्करने यह इशारा वास्तव में लाने की तैयारी दिखाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.