भारत की पनडुब्बी को पाकिस्तानी नौसेना ने रोका – पाकिस्तान का दावा

नई दिल्ली/कराची, दि. १८ (पीटीआय)- ‘भारतीय पनडुब्बी पाकिस्तान की दक्षिण ओर से सागरी हद में घुसपैठ करने की कोशिश कर रही थी| लेकिन सतर्क रहनेवाली पाकिस्तानी नौसेना ने भारत की पनडुब्बी की कार्रवाई पकड ली और इस पनडुब्बी को पाकिस्तान की सागरी सीमा में प्रवेश करने से रोक दिया’ ऐसा दावा पाकिस्तान ने किया| यह कार्रवाई मतलब पाकिस्तानी नौसेना की सजगता और कुशलता का प्रदर्शन है, ऐसी डींगें पाकिस्तान हाँक रहा है| लेकिन ‘ये दावें यानी ‘सफेद झूठ’ साबित होता है’ ऐसा कहते हुए भारतीय नौसेना ने इस दावे को ख़ारिज़ कर दिया है|

पनडुब्बी‘भारतीय नौसेना की पनडुब्बी पाकिस्तान की दक्षिण ओर से सागरी हद में घुसपैठ करने की कोशिश कर रही थी| लेकिन सजग पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय पनडुब्बी की कार्रवाई रोक ली| यह पनडुब्बी पाकिस्तानविरोधी हेतु रखते हुए अपने सागरी हद में घुसपैठ कर रही है, यह ध्यान में आने के बाद पाकिस्तानी नौसेना ने पनडुब्बी का पीछा किया| पाकिस्तानी नौसेना ने यह कार्रवाई करते हुए अपनी क्षमता और कुशलता को साबित किया है| ख़ासकर पनडुब्बीविरोधी युद्धतंत्र में पाकिस्तानी नौसेना कितनी माहिर है यह इससे स्पष्ट हो गया है’ यह दावा पाकिस्तान ने किया|

वहीं, पाकिस्तान का यह दावा यानी सफेद झूठ है, ऐसा भारतीय नौसेना ने कहा है| पाकिस्तान की मीडिया में जारी हुए रिपोर्ट यानी सपना है, ऐसा कहते हुए भारतीय नौसेना ने इस जानकारी का स्पष्ट रूप से इन्कार किया| हालाँकि स्पष्ट रूप से आरोप नहीं किये गये हैं, मग़र फिर भी, अपनी सागरी सीमा में घुसपैठ करनेवाली भारतीय पनडुब्बी को जासूसी के संदर्भ में लंबी मुहिम पार करनी होगी, ऐसा पाकिस्तानी मीडिया और विशेषज्ज्ञ ने जताया| पाकिस्तानी नौसेना के अधिकारी ने, भारत की ऐसी छेड़खानी का पाकिस्तान मुँहतोड़ जवाब देगा, यह धमकी दी|

भारत पाकिस्तान की सागरी सरहद में अपनी पनडुब्बी तैनात करने की कोशिश कर रहा है, यह आरोप पाकिस्तानी नौसेना के पूर्व अधिकारी कमांडर सय्यद अब्दुला ने किया| सोमवार को हुई इस तथाकथित घटना के सबूत भी पाकिस्तान के पास है, ऐसा दावा इस देश की मीडिया कर रही है| लेकिन भारतीय नौसेना के बयानों से यह साफ़ हो गया है कि भारत इन आरोप को कुछ ख़ास महत्त्व नहीं देता|

दो दिन पहले पाकिस्तानी सेनाप्रमुख ने, अपने सैनिकों ने भारत के ११ जवानों को मार गिराया था, यह दावा किया था|  इससे पाकिस्तानी सेना क्या क्या कर सकती है, इनका अंदाज़ा भारत को आया होगा, ऐसा दावा भी पाकिस्तानी सेनाप्रमुख ने किया था| लेकिन भारत ने यह दावा हास्यास्पद है, ऐसा कहते हुए, तीन दिनों में एक भी भारतीय जवान शहीद नहीं हुआ, यह जानकारी दी थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.