जम्मू कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान से तोंफो से हमला

श्रीनगर / इस्लामाबाद : जम्मू कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी करके चेतावनी देनेवाले पाकिस्तानी लष्करने मेंढर और उरी सेक्टर के पास होनेवाले चौकिया भारताने उड़ा दी थी। उसके बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर तोंफो से हमला शुरू किया है जिससे नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ा है और लष्कर, गुप्तचर विभाग, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक संपन्न होने का वृत्त है।

जम्मू कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर उरी सेक्टर में पाकिस्तान से बड़े अंतर के तोंफो का हमला शुरू हुआ है। १५ वर्षों के बाद पाकिस्तान में पहली बार ऐसा हमला करने की बात कही जा रही है।

पिछले ७ दिनों से पाकिस्तानी लष्कर ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी शुरू रखी है। उसपर भारत से जबरदस्त प्रत्युत्तर दिया जा रहा है। लष्कर के हमले में मेंढर और उरी सेक्टर के पास पाकिस्तान के कई चौकिया जमीनदोस्त हुई है। उसके बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर तोंफो से हमला शुरू किया है।

इसके बाद भारतीय लष्कर ने नियंत्रण रेखा के पास होने वाले गांव के नागरिकों को सुरक्षित जगह पर स्थलांतरित करने का वृत्त है। नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ते समय पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में भारत के उप-उच्चायुक्त जे.पी.सिंह को समन्स भेजा है।

इस महीने में भारत के उपायुक्त को पाकिस्तान ने ५ बार समन्स भेजने का वृत्त है। साथ ही जम्मू कश्मीर के नियंत्रण रेखा पर भारतीय लष्कर गोलीबारी करने का ढिंढोरा करके पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान केंद्रित करने का प्रयत्न कर रहा है।

शनिवार को पाकिस्तान ने अमरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, तुर्की एवं इंडोनेशिया इन ६ देशों के राजनीतिक अधिकारियों को नियंत्रण रेखा पर ब्यौरा करने के हेतु से लाया था। भारत के तथाकथित हमले की जानकारी इन देशों तक पहुंचाने के लिए यह कदम उठाने की जानकारी पाकिस्तान के लष्कर ने दी है।

नियंत्रण रेखा पर इस गोलीबारी की पृष्ठभूमि पर भारतीय लष्कर गुप्तचर विभाग सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक अवंतीपुरा में संपन्न हुई है।

पिछले हफ्ते में सुन्जवान के लष्करी तल पर हुए आतंकवादी हमले में ६ जवान शहीद हुए थे। इसकी वजह से नियंत्रण रेखा के पास की सुरक्षा का ब्यौरा इस बैठक में लेने की बात कही जा रही है।

नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की तीव्रता बढ़ाकर पाकिस्तान आतंकवादियों को घुसपैठ के लिए सहायता करने की बात सामने आ रही है। पाकिस्तान व्याप्त कश्मीर में घुसपैठ के लिए सैकड़ों आतंकवादी तैयार होने की खबरें कई दिनों से लगातार सामने आ रही थी। इसकी वजह से पाकिस्तान के इस गोलीबारी के पीछे सुनियोजित षड्यंत्र होने के बाद स्पष्ट होती है।

पर भारतीय सुरक्षा दल की सतर्कता के वजह से पाकिस्तान का यह षड्यंत्र उधेड़ने की बात कही जाती है। साथ ही गोलीबारी करके चेतावनी देने वाले पाकिस्तान को भारतीय लष्कर के प्रतिहमले के वजह से बहुत बड़ा नुकसान सहन करना पड़ रहा है। यह जानकारी माध्यमों द्वारा उजागर हुई तो पाकिस्तानी लष्कर की बदनामी हो सकती है। इस वजह से माध्यमों को अधिक जानकारी ना देते हुए सीधे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर का मुद्दा उपस्थित करने के लिए पाकिस्तान गतिविधियां करता दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.