जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान के मॉर्टर्स हमलें; तीन की मौत, तीन घायल; भारत का क़रारा जवाब

जम्मू, दि. १३ :  लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर की नियंत्रणरेखा पर जोरदार गोलीबारी और मॉर्टर्स से हमले किए हैं| इन हमलो में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है और तीन लोग घायल हुए हैं| भारत ने भी पाकिस्तान के इस हमलें का करारा जवाब दिया है और इसमे पाकिस्तान की भारी हानि हुई है| भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में आठ लोग गंभीर घायल हुए, ऐसी जानकारी सामने आ रही है|

मॉर्टर्स से हमले

इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान की बॉर्डर ऍक्शन टीम ने भारत में घुसपैठ करके शहीद जवानों के शवों के साथ बर्बरता का व्यवहार किया था| इसके बाद भारत ने इस हमले का करारा जवाब दिया था| इसमें पाकिस्तान के आठ जवान मारे गए थे|

इसके बाद नियंत्रणरेखा पर दोनों देशों के बीच मानों छोटासा युद्ध ही छिड़ चुका है| पाकिस्तान की ओर से नियंत्रणरेखा पर गोलीबारी बढ़ी है| पाकिस्तान की ओर से नियंत्रणरेखा से सटे गाँवों को निशाना बनाया जा रहा है| पाकिस्तान की ओर से स्वयंचलित बंदूकें और ८२ से १२० एमएम के मॉटर्स से हमले किए जा रहे हैं| शनिवार को राजौरी के नौशेरा सेक्टर में भी पाकिस्तान ने गोलीबारी और मॉर्टर्स से हमले किए थे| नौशेरा में जनघर, भवानी, लाम बेल्ट इलाके में ये हमले हुए| इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई है और कुछ मकानों का नुकसान हुआ है|

इस पृष्ठभूमि पर नौशेरा सेक्टर के पाँच गाँवों के सौ से अधिक लोगों का अन्य जगह पर स्थलांतरण किया गया, ऐसा सामने आ रहा है| साथ ही, पंद्रहसौ से अधिक गाँववालों को सुरक्षित जगह पर ले जाने की तैयारी भारतीय सेना ने शुरू की है| नियंत्रणरेखा के पास जो स्कूल हैं, उन्हें भी बंद करने का निर्णय लिया गया है|

पाकिस्तान के हमलों को भारत की ओर से जवाब दिया जा रहा है| भारत के जवाबी हमलों में पाकिस्तान का भारी मात्रा में नुकसान हुआ है| पाकिस्तान की चौकियों के समेत, आस-पास में जो गाँव हैं उनका भी बड़ा नुकसान हुआ है, ऐसी ख़बर मिल रही है| शनिवार को भारत ने पाकिस्तान के हमले के बाद दिए जवाब में पिओके के कोटाल जिले के खुईराटा, चारोही सेक्टर और भिमबर जिले के समाहिनी सेक्टर में भी भारी नुकसान हुआ है| इसमें आठ पाकिस्तानी नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, ऐसी खबर पाकिस्तानी मीडिया में जारी हुई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.