‘नेपाल से पाकिस्तानी लष्करी अधिकारी के गायब होने के पीछे शत्रुदेश’ : पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय का इल्ज़ाम

इस्लामाबाद, दि. १३ : ‘पाकिस्तान के पूर्व लष्करी अधिकारी के नेपाल से गायब होने के पीछे शत्रुेदेश की खुफिया एजन्सी है’ ऐसा इल्ज़ाम पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने लगाया है| पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने हालाँकि खुले आम भारत का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनका रुख भारत की तरफ ही है, ऐसा स्पष्ट हो रहा है|

लष्करी अधिकारीअब तक इस संदर्भ में पाकिस्तानी मीडिया द्वारा भारत पर इल्ज़ाम लगाए जा रहे थे| लेकिन पहिली बार पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने, ‘नेपाल से पूर्व सेना अधिकारी के गायब होने के पीछे भारत है’ ऐसा अप्रत्यक्ष रूप से इल्ज़ाम लगाया है|

पिछले हफ्ते पाकिस्तान के पूर्व लष्करी अधिकारी लेफ्टनंट कर्नल मोहम्मद हबीब झहीर नेपाल के लुंबिनी से गायब हुए थे| एक विदेशी कंपनी की भेंट करने के लिए वे नेपाल में आऐ थे, ऐसा दावा पाकिस्तानी मीडिया ने किया है|

पाकिस्तान की कुविख्यात खुफिया एजन्सी ‘आयएसआय’ के लिए काम किये हुए लेफ्टनंट कर्नल झहीर को, ‘जाल बिछाकर फँसाया गया होने का’ इल्ज़ाम पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने गुरुवार को लगाया। पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नफीस झकारीया ने हालाँकि भारत का खुले आम नाम नहीं लिया है, लेकिन उनके द्वारा इस्तेमाल किये गये शब्द ‘दुश्मन’ और ‘विदेशी खुफिया एजन्सी’ ये भारत के लिए ही हैं, ऐसा स्पष्ट होता है| भारत पर सीधा इल्ज़ाम लगाना टालकर पाकिस्तान ने बचावात्मक रवैय्या अपनाया दिखाई दे रहा है|

लेकिन कुलभूषण जाधव की गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए और उसकी रिहाई के लिए भारत ने हमारे अधिकारी को आगवा किया है, ऐसा पाकिस्तानी मीडिया द्वारा कहा जा रहा है| वहीं, कुछ पाकिस्तानी विश्‍लेषक, ‘जाधव को सज़ा सुनाने से पहले यह अपहरण हुआ होने के कारण, इस घटना के बाद जाधव को फ़ाँसी की सज़ा सुनाई गई, ऐसे दावे कर रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.