पाकिस्तान की हवाई सीमा में अमरिकी यात्री विमानों पर हमलें हो सकते है – अमरिका की चेतावनी

वॉशिंग्टन: पाकिस्तान की हवाई सीमा में अमरिकी यात्री विमानों पर आतंकी हमलें हो सकते है, यह इशारा अमरिका यंत्रणा ने जारी किया है| भारत और पाकिस्तान में बने तनाव की पृष्ठभूमि पर पाकिस्तान ने हवाई सीमा बंद करने का निर्णय भी हो सकता है, यह बात भी अमरिका ने जारी किए इशारे में कही गई है| इसी इशारे में अमरिकी यंत्रणा ने फरवरी महीने में पुलवामा में हुआ आतंकी हमला और भारतीय वायुसेना ने बालाकोटमें की कार्रवाई जिक्र भी किया है|

अमरिकी फेडरल एव्हिएशन एडमिनिस्ट्रेशन(एफएए) ने ३० दिसंबर के रोज अमरिकी विमान कंपनियों के लिए सावधानी बरतने का इशारा जारी किया| ‘नोटीस टू एअरमेन(नोटाम) नाम से जारी किए गए इस इशारे में पाकिस्तान की हवाई सीमा को लेकर ध्यान आकर्षित किया गया है| पाकिस्तान हवाई सीमा बंद करने का निर्णय कर सकता है, साथ ही हवाई यातायात बाधित हो सकती है, यह बात एफएएने अपने इशारे में कही है|

जम्मूकश्मीर में हो रहे संघर्ष की वजह से ऐसी स्थिति बन सकती है| यह भी नोटाममें स्पष्ट किया गया है| हवाई सीमा बंद करने से पहले संभव है, किसी भी प्रकार की चेतावनी नही दी जाएगी| इस नोटीस के साथ लगाई स्पेशल नोट भी ध्यान आकर्षित करनेवाली साबित हुई है| पाकिस्तान की हवाई सीमा के बारे में इशारा देते समय लगाई इस नोट में पिछले वर्ष पाकिस्तान ने भारत के पुलवामा में किए आतंकी हमले का जिक्र किया गया है|

भारत और पाकिस्तान में फिलहाल लष्करी संघर्ष शुरू नही है, फिर भी संघर्ष शुरू होने पर हवां से हमलें करनेवाले मिसाइलों का इस्तेमाल हो सकता है, यह बात इशारे में स्पष्ट की गई है| अबतक दो देशों में कश्मीर के मुद्दे पर हुए संघर्ष में यात्री विमान सेवा को किसी भी प्रकार का नुकसान नही हुआ है, यह दावा भी अमरिकी नोटीस में दर्ज है|

पर, साथ ही पाकिस्तान की हवाई सीमा में आतंकियों के कारण यात्री विमानों के लिए खतरा बन सकता है, यह बात भी इस इशारे में दर्ज की गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.