युरोप में कोरोना से एक लाख से भी अधिक मौतें -अमरीका में मृतकों की संख्या ४० हज़ार पर

लंडन/वॉशिंग्टन – कोरोनावायरस ने दुनियाभर में हाहाकार मचाया है और ऐसे में, युरोप में इस महामारी से एक लाख से भी अधिक लोग मारे गये हैं। युरोप के इटली, स्पेन, फ्रान्स और ब्रिटन इन चार देशों में से हर एक देश में पंद्रह हज़ार से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं, केवल अमरीका में इस महामारी से ४० हज़ार से भी अधिक लोग मारे गये होने की जानकारी जॉन हॉप्किन्स विद्यापीठ ने दी।

पिछले चौबीस घंटों में इस महामारी ने अमरीका में सर्वाधिक, १९०३ लोगों की जान ली है। वहीं, अमरीका में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या साढ़ेसात लाख से अधिक हुई है। शनिवार को अमरीका में इस संक्रमण के २८,४८६ नये मरीज़ पाये गए। गत हफ़्तेभर में पहली ही बार इस महामारी में मरे लोगों की संख्या में गिरावट आयी होने का दावा अमरिकी माध्यम कर रहे हैं। व्हाईट हाऊस ने भी अमरीका में लॉकडाउन के नियम कुछ मात्रा में शिथिल करने की घोषणा की है।

इस संक्रमण से युरोप में अब तक एक लाख से अधिक लोगों की जानें गयीं हैं। युरोपीय महासंघ ने यह जानकारी दी। इनमें से इटली में २३,६६०, स्पेन में २०,४५३, फ्रान्स में १९,७१८ और ब्रिटन में १६,०६० लोगों ने इस महामारी में अपनी जान गँवायी है। इसके अलावा बेल्जियम में ५,६८३, जर्मनी में ४,५४७, नेदरलँड ३,६८४ तथा स्वित्झर्लँड में १,३९३ मौतें दर्ज़ हुईं। युरोप में इस संक्रमण के कुल मरीज़ों की संख्या ११,२३,२८५ तक पहुँची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.