‘साउथ चाइना सी’ में बाहरी लोग हस्तक्षेप ना करें – चीन के विदेशमंत्री द्वारा अमरिका को चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबैंकॉक: साउथ चाइना सी का मुद्दा यह चीन और आसियान देशों का प्रश्न है| बाहरी देशों को इस मामले में अपनी नाक घुसेड़ने की आवश्यकता नहीं है| इस सागरी क्षेत्र का भाग ना होनेवाले देश चीन और आसियान देशों में अविश्वास निर्माण करने का प्रयत्न ना करें, ऐसी चेतावनी चीन के विदेशमंत्री वैंग ई ने दी है| चीन के विदेशमंत्री ने किसी का भी नाम नहीं लिया है, फिर भी अमरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की साउथ चाइना सी में शुरू गश्त के विरोध में विदेशमंत्री ई ने यह चेतावनी देने की बात दिखाई दे रही है|

थाईलैंड में आग्नेय एशियाई देशों की ‘आसियान’ बैठक शुरू है| इस बैठक में बोलते हुए चीन के विदेशमंत्री वैंग ई ने साउथ चाइना सी का प्रश्न सुलझाने के लिए चीन के प्रयत्न सुरू होने की बात कही है| साउथ चाइना सी के विवाद पर चीन ने तैयार किए ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ अर्थात नियमों पर संबंधित देशों की जल्द ही बैठक होनेवाली है, ऐसा आश्वासन चीन के विदेशमंत्री ई ने दिया है| तथा यह विवाद साउथ चाइना सी के क्षेत्र से संबंधित देशों का होने की बात विदेशमंत्री ई ने कही है|

गैर प्रादेशिक देश चीन और आसियान देशों में टकराव निर्माण करने के प्रयत्न में होने का आरोप विदेशमंत्री ने उस समय किया है| इस क्षेत्र से संबंध ना होनेवाले देश भूतकाल के मतभेद और विवाद न कुरेदे| गैर प्रादेशिक देश चीन और आसियान देशों में अविश्वास निर्माण करने के लिए विवाद का उपयोग करके इसे जानबूझकर बल देने का काम न करें ऐसा चीन के विदेशमंत्री ने कहा है|

पर ‘साउथ चाइना सी’ के बारे में चीन के हेतु पर वियतनाम ने संदेह व्यक्त किया है| यह सागरी विवाद सुलझाने का दावा करनेवाला चीन पड़ोसी देशों के सार्वभौमत्व का उल्लंघन करने का आरोप वियतनाम ने आसियान की बैठक में किया है| एकतरफा निर्णय, लष्करीकरण, युद्धाभ्यास और प्रमुख तौर पर वैनगार्ड के क्षेत्र में चीन के जहाजों की कार्रवाईयॉं वियतनाम के सार्वभौमत्व का उल्लंघन करनेवाली है, ऐसी आलोचना वियतनाम के उपविदेशमंत्री फ़ाम बिन्ह मिन्ह ने की है| तथा साउथ चाइना सी की स्थिति अधिक जटिल बनने की शिकायत वियतनाम के उपविदेशमंत्री ने की है|

आसियान की बैठक में आग्नेय एशियाई सदस्य देशों के साथ अमरिका, रशिया, चीन, जापान, भारत और न्यूजीलैंड इन देशों के विदेशमंत्री भी उपस्थित हैं| इस बैठक के निमित्त से फिर एक बार साउथ चाइना सी में चीन की आक्रामकता पर आलोचना हुई है| तथा साउथ चाइना सी के क्षेत्र पर चीन की तरह आग्नेय एशियाई देशो का भी अधिकार है, उस पर आग्नेय-एशियाई देशों की सहमति हुई है|

पर अधिकतम सागरी क्षेत्र पर अपना अधिकार होने का दावा चीन कर रहा है| चीन के इस दावेदारी को अमरिका का विरोध होकर वियतनाम और फिलिपाईन्स जैसे देश अपने अधिकार के लिए चीन के विरोध में खड़े रहे, ऐसा आवाहन अमरिका कर रही है| इसके लिए अमरिका ने आग्नेय एशियाई देशों को अपना समर्थन देते हुए साउथ चाइना सी में गश्ती शुरू की है|

दौरान पिछले कुछ दिनों से वियतनाम और फिलिपाईन्स ने चीन के विरोध में अपनी भूमिका आक्रामक की है| साउथ चाइना सी की सुरक्षा के लिए अमरिका अपनी ‘सेवेन्थ फ्लीट’ इस क्षेत्र में तैनात करें| चीन के साथ युद्ध में फिलिपाईन्स अमरिका का साथ देगा, ऐसी घोषणा फिलिपाईन्सने की है| तथा कुछ दिनों पहले वियतनाम ने भी इस क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में भारत को जानकारी दी थी| ऑस्ट्रेलिया और जापान ने भी इस क्षेत्र में अपने विध्वंसक रवाना करते हुए चीन को चेतावनी दी थी|

चीन के विरोध में अमरिका मित्रदेशों का गठबंधन बनाएगा – ऑस्टेलिया के विश्‍लेषक का दावा

‘साउथ चाइना सी’ में चीन की आक्रामकता रोकने के लिए अमरिका जल्द ही नई सुरक्षा निती पर अमल करेगी, यह दावा ऑस्ट्रेलिया के अभ्यासक हे हॉंग न्यूएन ने किया है| इसके लिए अमरिका ‘इंडो-पैसिफिक निती’ पर और भी आक्रामता से अमल करेगी, ऐसा न्यूएन ने एक वृत्तसंस्था से बोलते समय कहा है|

‘साउथ चाइना सी’ में चीन की आक्रामक हरकतों के विरोध में अमरिका को अहम भूमिका निभानी होगी, ऐसा न्यूएन ने स्पष्ट किया| सिर्फ अमरिका ही नही, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय एवं ‘साउथ चाइना सी’ पर हक जता रहे आग्नेय एशियाई देशों ने भी इसके लिए पहल करने की जरूरत होने की बात न्यूएन ने कही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.