‘कोरोना व्हायरस’ के मरीजों की संख्या ८० हजार के करीब – दक्षिण कोरिया में ‘ग्रेव्ह अलर्ट’ जारी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

सेऊल/तेहरान/रोम – चीन से फैली ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी में अन्य देशों में अपना प्रभाव दिखाना शुरू किया है| इस बीच दक्षिण कोरिया ने ‘ग्रेव अलर्ट’ जारी किया है| पिछले ४८ घंटों में दक्षिण कोरिया में ‘कोरोना व्हायरस’ से पीडित मरीजों की संख्या ६०० तक जा पहुंची है और इस दौरान छह लोगों की मौत हुई है| इसी दौरान ईरान और इटली में भी ‘कोरोना व्हायरस’ के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ रही है और ३० देशों में इस बिमारी के चपेट में करीबन ८०हजार लोग होने की जानकारी प्राप्त हुई है|

‘वुहान’ शहर से फैली ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी लगभग दो महीनों से अपना प्रभाव क्षेत्र बढा रही है| इस के लिए शुरू के दिनों में चीन ने छुपाई जानकारी और जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने की हुई अनदेखी जिम्मेदार होने की आलोचना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेषज्ञ कर रहे है|

पिछले सात दिनों के दौरान दक्षिण कोरिया, ईरान और इटली इन तीन देशों में ‘कोरोना व्हायरस’ का दायरा काफी गति में बढता दिखाई दे रहा है| दक्षिण कोरिया में मात्र ४८ घंटों में ‘कोरोना व्हायरस’ के मरीजों की संख्या ६०० हुई है| इनमें दो शहरों में सबसे अधिक लोग इस बिमारी ने चपेट में लिए है| ऐसे में देश के अन्य शहरों में भी इस बिमारी के मरीज दिखाई देंगे, यह डर जताया जा रहा है|

इसी पृष्ठभूमि पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष ने राष्ट्र को संबोधित करके किए भाषण में ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी के कारण स्थिति काफी कठिन होने का एहसास कराया| इस महामारी का मुकाबला करने के लिए पुरे देश में सर्वोच्च स्तर का अलर्ट जारी किया जा रहा है, ऐसे राष्ट्राध्यक्ष मून जे इन ने कहा|

दक्षिण कोरिया में फैली इस बिमारी का असर इस्रायल में भी दिखाई दिया है| दक्षिण कोरिया से इस्रायल पहुंचे करीबन १८ लोग इस बिमारी के चपेट में होने की बात सामने आयी है| इस वजह से इस्रायल ने दक्षिण कोरिया समेत जापानी नागरिकों को प्रवेश देने से इन्कार घोषित किया है| कोरियन नागरिकों ने यात्रा किए क्षेत्र में सावधानी बरतने के लिए अलर्ट जारी किया गया है| इसमें एक इस्रायली लष्करी अड्डे का भी समावेश है|

ईरान के कोम शहर से शुरू हुई इस बिमारी का फैलाव देश के अन्य शहरों में भी फैलना शुरू हुआ है| ऐसे में सरकार ने करीबन १४ प्रांतों के शिक्षा संस्था बंद रखने के निदेश जारी किए है| साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और क्रिडा स्पर्धा भी बंद की गई है| ईरान में ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी में जान खोनेवालों की संख्या ८ हुई है और मरीजों की संख्या ४० होने की जानकारी दी जा रही है| पर, वृत्तसंस्था ईरान में ‘कोरोना व्हायरस’ से अबतक १८ लोगों की मौत हुई है और इस बिमारी के चपेट में सैकडों लोग हो सकते है, यह दावा किया|

इटली के दो प्रांतों के १० शहर ‘लॉकडाउन’ किए गए है| इन शहरों में ५० हजार लोगों को अगले कुछ दिन घर से बाहर ना निकलने के आदेश दिए गए है, यह जानकारी स्थानिय यंत्रणा ने प्रदान की है और देश में ‘कोरोना व्हायरस’ के मरीजों की संख्या १०० होने की बात भी कही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.