दुनियाभर की कोरोना संक्रमितों की संख्या ६४ लाख के पार

बाल्टिमोर – कोरोनावायरस से दुनियाभर में चौबीस घंटों में तीन हज़ार से अधिक लोगों की मृत्यु हुई होकर, इस महामारी के कुल मरीज़ों की संख्या ६४ लाख के पार हो चुकी है। अमरीका, ब्राज़िल के साथ ईरान में भी यह महामारी तेज़ रफ़्तार से फ़ैल रही होने की बात जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने दर्ज़ की है। इसी बीच, अफ़्रीका का ‘डेमोक्रॅटिक रिपब्लिक ऑफ काँगो’ यह देश एक ही समय पर कोरोनावायरस, खसरा (मीज़ल्स्) और इबोला इन संक्रमणों की चपेट में आया होने की जानकारी ‘जागतिक स्वास्थ्य संगठन’ (डब्ल्यूएचओ) ने दी।World Corona

कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में जान गँवाये हुए लोगों की संख्या ३,७८,११३ पर पहुँची होकर, गत चौबीस घंटों में पाये गए ३,११२ मरीज़ों का इसमें समावेश है। पिछले चौबीस घंटों में इस महामारी ने अमरीका में ७४३, ब्राज़िल में ६२३ और युरोप में ५०९ लोगों की जान ली है। वहीं, इन चौबीस घंटों में ईरान में ३२४ लोगों ने दम तोड़ा होने का दावा फ्रान्सस्थित ‘नॅशनल कौन्सिल ऑफ रेझिस्टन्स ऑफ ईरान’ (एनसीआरआय) इस ईरानी बाग़ी गुट ने किया है। इस संक्रमण ने अब तक ईरान में ४८,५०० लोगों की जान ली होने का आरोप इस संगठन ने किया; लेकिन अपने देश में कोरोना के मृतकों की संख्या आठ हज़ार के क़रीब होने का दावा ईरान की सरकार कर रही है।World Corona

पिछले चौबीस घंटों में दुनियाभर में कोरोना के १,०३,००० नये मरीज़ पाये होने की जानकारी, जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा की। सिर्फ़ अमरीका में ही एक दिन में इस महामारी के २२ हज़ार से भी अधिक मरीज़ पाये गए होकर, अमरीका में इस संक्रमण के कुल मरीज़ों की संख्या अठारह लाख साठ हज़ार के पार जा चुकी है। युरोप में इस महामारी के लगभग बाईस लाख मरीज़ होकर, पिछले चौबीस घंटों में युरोपीय देशों में १७,३२४ नये मरीज़ पाये गए हैं। वहीं, ब्राज़िल में १२,९४७ और रशिया में ८,८६३ नये मरीज़ दर्ज़ हुए हैं। ईरान में लगातार दूसरे दिन तीन हज़ार से भी अधिक मरीज़ पाये गए होकर, गंदगी और लापरवाही के कारण ईरान में कोरोनाबाधितों की संख्या बढ़ रही होने का दावा आंतर्राष्ट्रीय संगठन कर रहे हैं।

अफ़्रीका के ५७ देशों में इस संक्रमण ने अब तक ४,३०० लोगों की जान ली होकर, अफ़्रीका महाद्वीप में इस महामारी के कुल मरीज़ों की संख्या डेढ़ लाख के पार हो चुकी है। इजिप्त में इस महामारी से १,००५ मरीज़ों ने दम तोड़ा होकर, दक्षिण अफ़्रीका में सर्वाधिक ३५ हज़ार मरीज़ दर्ज़ हुए हैं। अफ़्रीका के ‘डेमोक्रॅटिक रिपब्लिक ऑफ काँगो’ (डीआरसी) इस देश को वर्तमान समय में तीन संक्रमणों का एकसाथ सामना करना पड़ रहा है। ‘डीआरसी’ में कोरोना ने अब तक ७२ लोगों की जान ली होकर, ३,३२६ लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं। वहीं खसरे के कारण इस देश में ६,७७९ लोगों की मृत्यु हुई होकर, इस संक्रमण के साढ़ेतीन लाख से भी अधिक मरीज़ ‘डीआरसी’ में होने का दावा किया जाता है। पिछले कुछ दिनों से ‘डीआरसी’ में इबोला इस संक्रमण ने फिर एक बार सिर उठाया होकर, छ: मरीजों में से चार लोगों की मृत्यु हुई है।Wuhan doctor skin turned dark

इसी बीच, वुहान की कोरोनावायरस की जानकारी पहले बार दुनिया के सामने लानेवाले और बाद में इस संक्रमण से जान गँआ चुके डॉक्टर ली व्हेनलियांग के सहाय्यक डॉक्टर हू वेनपियांग और डॉक्टर फॅन इनकी भी मंगलवार को इस संक्रमण से मृत्यु हुई है। डॉक्टर वेनपियांग और डॉक्टर फॅन का शरीर ईलाज़ के दौरान काले पड़ गये होने के फोटोग्राफ्स सामने आये हैं। इस कारण, इन दोनों डॉक्टरों की मृत्यु को लेकर सोशल मीडिया में शक़ ज़ाहिर किया जा रहा है। इससे चीन फिर एक बार विवाद के बवंडर में फ़ँसने की गहरी संभावना जतायी जा रही है। कोरोनावायरस की महामारी की असली जानकारी उजागर करनेवालों को या तो चीन की कम्युनिस्ट हुक़ूमत द्वारा ख़त्म किया जाता है या फिर उनपर दबाव डालकर उन्हें अपने बयान बदलने के लिए मजबूर किया जाता है, इसपर दुनियाभर के नेटिझन्स् ग़ौर फ़रमा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.