भारत में कोरोना के मरीज़ों की संख्या सात लाख के पार

देशभर में एक करोड़ से अधिक कोरोना परीक्षण

नई दिल्ली – देश में कोरोना के मृतकों की संख्या २० हज़ार के पार हो चुकी होकर, मरीज़ों की संख्या सात लाख से ऊपर पहुँच चुकी है। देशभर में बढ़ाये हुए कोरोना के परीक्षणों के कारण दिनभर में २४ हज़ार से अधिक मरीज़ सामने आ रहे हैं। अब तक देश में किये गए कोरोना के परीक्षणों की संख्या एक करोड़ के पार पहुँच चुकी है। रविवार के एक दिन में ३,४६,४५९ परीक्षण किये गए होने की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साझा की। एक करोड़ परीक्षणों के बाद देश में ६ लाख ९७ हज़ार जण पॉझिटिव्ह पाये गए। उसके अनुसार, भारत में कोविड पॉझिटिव्ह रेट ६.७३ होने की बात स्वाथ्य मंत्रालय ने कही है।

देश में कोरोना के कुल मरीज़ों की संख्या ७ लाख १५ हज़ार के पार पहुँच चुकी है। रविवार को चौबीस घंटों में देश में २४,२४८ मरीज़ पाये गए थे। इससे देश में कोरोना के मरीज़ों की संख्या ६,९७,४१३ पर पहुँच चुकी थी। सोमवार रात तक देश में १७ हज़ार से अधिक मरीज़ दर्ज़ होने की बात स्पष्ट हुई। इससे देश में कोरोना के कुल मरीज़ों की संख्या ७ लाख १५ हज़ार पर गयी है।

महाराष्ट्र में दिनभर में २०४ लोगों ने दम तोड़ा। ५,३८६ नये मरीज़ दर्ज़ हुए। इससे राज्य में इस महामारी से मरे हुए लोगों की संख्या नौं हज़ार के पार हो चुकी होकर, कोरोना बाधितों की संख्या २ लाख ६ हज़ार पर पहुँची है। मुंबई में ३९ लोगों की दिन भर में मृत्यु हुई; वहीं, १२०० नये मरीज़ पाये गए। मुंबई में इस महामारी के मृतकों की संख्या पाँच हज़ार के पास पहुँच चुकी है।

तमिलनाडू में चौबीस घंटों में ६१ लोगों ने दम तोड़ा होकर, ३,८२७ नये मरीज़ दर्ज़ हुए हैं। दिल्ली में १३७९ नये मरीज़ पाये गए हैं। इससे दिल्ली में इस महामारी के मरीज़ों की संख्या एक लाख के पार हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.