देश में कोरोना के मरीज़ों की संख्या ढ़ाई लाख

नई दिल्ली – देश में कोरोना के मृतकों की संख्या सात हज़ार पर पहुँच चुकी होकर, मरीज़ों की संख्या ढ़ाई लाख के पार गई है। शनिवार से रविवार की सुबह तक देश में इस महामारी के कारण २८७ लोगों ने दम तोड़ा और ९,९७१ नये मरीज़ पाये गए। इससे देश में इस संक्रमण के मरीज़ों की संख्या दो लाख ४६ हज़ार तक पहुँची है, ऐसा स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषित किया। लेकिन रविवार रात तक देश में मरीज़ों की संख्या २,५५,००० तक पहुँची है, यह स्पष्ट हो रहा है। रविवार को महाराष्ट्र में ९१ लोगों की मृत्यु हुई और ३,९०७ नये मरीज़ दर्ज़ हुए। मुंबई में कोरोना से ६१ लोगों की मृत्यु हुई। इससे, राज्य में इस महामारी से जान गँवाये हुए लोगों की संख्या तीन हज़ार के पार हो चुकी है।

देश में महाराष्ट्र, तमिलनाडू, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और बिहार इन दस राज्यों में ही देश के ८४ प्रतिशत कोरोना के मरीज़ पाये गए हैं। उसी प्रकार, देश में इस महामारी के ९५ प्रतिशत मृतक इन्हीं दस राज्यों में हुए हैं। उसमें भी, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल इन पाँच राज्यों में ही ६,३०० लोगों की मृत्यु हुई है।

रविवार को महाराष्ट्र में और ९१ लोगों ने इस संक्रमण से दम तोड़ा। साथ ही, ३,००७ नये मरीज़ पाये गए होकर, राज्य में कुल मरीज़ों की संख्या ८५,९७५ हुई है। कोरोना के मरीज़ों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र चीन से भी आगे निकल गया है। चीन ने अपने पास ८३,०३६ कोरोनाबाधित मरीज़ दर्ज़ हुए होने की अधिकृत जानकारी घोषित की थी।

महाराष्ट्र में तीन हजार पुलीसकर्मी कोरोना से संक्रमित हुए होकर, तीस पुलीसकर्मियों की इस संक्रमण से मृत्यु हुई है। पुलीस में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने ५५ साल से अधिक उम्र के पुलीसकर्मियों को छुट्टी पर भेजने का फ़ैसला किया है। साथ ही, और ग्यारह हज़ार क़ैदियों को पॅरोल दिया जानेवाला है। राज्य की ६० जेलों से लगभग ३८ हज़ार क़ैदी बंद थे। इनमें से ९,६७१ क़ैदियों को इससे पहले ही पॅरोल पर रिहा किया गया था।

इसी बीच, तमिलनाडू में चौबीस घंटों में १८ लोगों ने दम तोड़ा है और १५१५ नये मरीज़ पाये गए हैं। इस राज्य में कुल मरीज़ों की संख्या ३१,६६७ पर पहुँच चुकी है। दिल्ली में मरीज़संख्या २७,६५४ पर पहुँच गयी है। उसके बाद, गुजरात में १९,५९२ मरीज़ अब तक दर्ज़ हुए हैं। उत्तरप्रदेश में मरीज़ों की संख्या दस हज़ार के पार हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.