भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 लाख पर

नई दिल्ली – देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 19 लाख तक जा पहुँची है और मृतकों की संख्या 39 हज़ार हुई है। भारत में लगातार सातवें दिन 50 हज़ार से अधिक कोरोना के नए मामले पाए गए है। इसी दौरान दूसरी ओर देश में 12 लाख कोरोना संक्रमित इलाज से स्वस्थ होने की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की।

19 लाख

मंगलवार के दिन महाराष्ट्र में कोरोना के 7760 नए मामले दर्ज हुए और 300 संक्रमित मृत हुए। महाराष्ट्र में पाए गए कुल कोरोना संक्रमितों में से करीबन 25% मरीज़ सीर्फ मुंबई में पाए गए हैं, यह बात भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट की। पुणे में कोरोना संक्रमण की मात्रा बढ़ने की बात दिखाई दे रही है। एक दिन में पुणे में कोरोना के 2 हज़ार मामले सामने आए हैं और 45 लोगों की मृत्यु हुई। राज्य में अब तक कोरोना के कुल 4,57,956 मामले पाए गए हैं और 16,142 संक्रमित मृत हुए।

महाराष्ट्र के बाद आंध्रप्रदेश में सबसे अधिक कोरोना के मरीज़ पाए गए हैं। राज्य में एक दिन में 9747 नए मामले पाए गए हैं और 67 लोगों ने दम तोड़ा। तमिलनाडू में बीते चौबीस घंटों के दौरान 100 कोरोना संक्रमित मृत हुए और 5063 नए मामले पाए गए। इस दौरान कर्नाटक में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 6259 की बढ़ोतरी हुई और 110 संक्रमित मृत हुए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के मृतकों की संख्या बढ़कर 2704 हुई और संक्रमितों की संख्या 1,45,830 पर जा पहुँची।

इसी बीच राजधानी नई दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मिज़ोराम, त्रिपुरा और उत्तराखंड में भी कोरोना का संक्रमण तेज़ होता दिखाई दे रहा है। देश में अब तक दो करोड़ से अधिक लोगों की जाँच हुई है और सोमवार के चौबीस घंटों में कुल 6.6 लाख परीक्षण होने की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने साझा की। देश में मृत्युदर कम हो रहा है। साथ ही देश में अब तक देखे गए कोरोना के लगभग 82% मामले केवल 10 राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों में पाए गए हैं। देश में मृत हुए कुल 50% संक्रमित 60 से अधिक उम्र के थे। देश में मौजूदा संक्रमितों में से ठीक हुए मरीज़ों की संख्या दोगुनी हुई है। देश में अब तक 12 लाख कोरोना संक्रमित इलाज से ठीक हुए हैं और पांच लाख संक्रमितों का इलाज़ जारी होने की बात उन्होंने साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.