ब्राज़ील में कोरोना के मृतकों की संख्या छह लाख के पार

रिओ दि जानिरो – ब्राज़ील में कोरोना की महामारी में दम तोड़नेवालों की संख्या छह लाख के पार हुई है। कोरोना से सर्वाधिक जानें जानेवाले देशों में ब्राज़ील दूसरे नंबर का देश बना है। कोरोना की महामारी में इतने बड़े पैमाने पर हुई जीवित हानि के लिए राष्ट्राध्यक्ष जैर बोल्सोनारो और उनकी सरकार ज़िम्मेदार होने का आरोप विरोधी पार्टियाँ तथा स्वयंसेवी गुटों द्वारा किया जा रहा है। ब्राज़ील समेत लैटिन अमरीका में मृतकों की संख्या भी बढ़ रही होकर, इस महाद्वीप में मृतकों की संख्या १५ लाख तक पहुँच चुकी है।

brazil-corona-deaths-6-lac-2सन २०१९ के अंत में चीन से शुरू हुई कोरोना की महामारी ने पिछले डेढ़ साल में दुनिया भर में हाहाकार मच आया है। दुनिया भर के २०० से अधिक देशों में पहले इस संक्रमण से २३.७ करोड़ से अधिक लोग बाधित हुए होकर, ४८ लाख से अधिक लोगों ने दम तोड़ा है। अमरीका में सर्वाधिक सात लाख लोगों की जान गई होकर, उसके बाद ब्राज़ील ने नंबर लगाया है। ब्राज़ील में मृतकों की संख्या छह लाख तक पहुँचने का ऐलान शुक्रवार को किया गया। ब्राज़ील में कोरोना से बाधित हुए लोगों की संख्या २.१५ करोड़ तक पहुँचने की बात बताई गई है।

ब्राज़ील में हररोज़ पाए जानेवाले मरीज़ों की संख्या औसत १५ हजार के आसपास होकर मृतकों की संख्या भी ५०० तक गिरी होने की जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। डेल्टा वेरिएंट का उद्रेक कायम रहने के बावजूद भी, मरीज़ तथा मृतकों की संख्या घटने की बात सामने आ रही है। इसके पीछे, पिछले दो महीनों में बढ़ी हुई टीकाकरण की रफ्तार, यह प्रमुख कारण साबित हुआ है। ब्राज़ील में ७० प्रतिशत से अधिक नागरिकों ने कम से कम एक टीका लिया होकर, ४५ प्रतिशत नागरिकों का टीकाकरण पूरा हुआ है। ६५ साल से अधिक उम्र के नागरिकों को ‘बूस्टर डोस’ देने की शुरुआत हुई है, ऐसा भी बताया जाता है।

brazil-corona-deaths-6-lac-1लेकिन ऐसा होने के बावजूद भी लगभग 21 करोड़ जनसंख्या होने वाले ब्राजील में कोरोना के मुद्दे पर सरकार के विरोध में होने वाली नाराजगी कायम है। राष्ट्राध्यक्ष बोल्सोनारो ने शुरू से ही सोशल डिस्टंसिंग, मास्क तथा लॉकडाऊन इन जैसी बातों का विरोध किया था। टीकाकरण मुहिम भी बड़ी देर से शुरू की गई। इस कारण ब्राज़ील में मरीज़ और मृतकों की संख्या बड़े पैमाने पर बढ़ी होने का आरोप विरोधियों द्वारा किया जाता है। इस मुद्दे पर राष्ट्राध्यक्ष के खिलाफ तीव्र आंदोलन भी शुरू हुआ है।

इसी बीच, ब्राज़ील के बाद लैटिन अमरीका के अन्य देशों को भी कोरोना से बड़ा झटका लगा था। इस कारण लैटिन अमरीका में मृतकों की संख्या बढ़ने की खबर सामने आई है। लैटिन अमरीका में कोरोना से लगभग १५ लाख लोगों ने दम तोड़ा होने की जानकारी प्राप्त हुई है। सर्वाधिक मृतक होनेवाले देशों में ब्राज़ील के बाद पेरू, कोलंबिया तथा अर्जेंटिना इन देशों का समावेश है। पेरू में मृतकों की संख्या लगभग दो लाख होकर, कोलंबिया और अर्जेंटिना में एक लाख से अधिक मृतक दर्ज हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.