उत्तर कोरिया जैविक हथियारों का इस्तेमाल करेगा – अमरिकन रिपोर्ट का इशारा

वॉशिंगटन: उत्तर कोरिया के पास करीब १३ प्रकार के विविध जैविक हथियार हैं और इन हथियारों की मदद से यह देश अपने शत्रु देशों के खिलाफ जैविक युद्ध छिड़कर हाहाकार मचा सकता है, ऐसा इशारा अमरीका की रिपोर्ट में दिया गया है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन सिर्फ १० दिनों में ‘एंथ्रेक्स’, ‘प्लेग’, ‘टाइफाइड’, ‘यलो फीवर’ जैसे १३ बिमारियों के जंतु मिसाइल अथवा अन्य रास्तों से अन्य देशों में फैला सकता है, ऐसा अमरीका की रिपोर्ट में इशारा दिया गया है। पिछले हफ्ते, उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया और जापान पर परमाणु बम दागा तो इन देशों के २१ लाख से अधिक नागरिक मारे जाएंगे, ऐसा इशारा अमरिकन अभ्यास समूह ने दिया था।

अमरीका की ‘हॉवर्ड यूनिवर्सिटी’ और ‘अम्प्लिफाय’ इस निजी कंपनी ने उत्तर कोरिया के जैविक हथियारों के बारे में विशेष रिपोर्ट तैयार की है। ‘नार्थ कोरिआज बायोलॉजिकल वेपन्स प्रोग्राम’ ऐसा इस रिपोर्ट का नाम है और इसमें उत्तर कोरिया में शुरू जैविक युद्ध की तैयारी की जानकारी दी गई है। ‘उत्तर कोरिया लश्करी तरीके से जैविक हथियारों की टुकडियां तैयार कर सकता है और उसमे मुख्य रूप से एंथ्रेक्स का समावेश होगा, ऐसा डर जताया जा रहा है।

जैविक हथियार‘दक्षिण कोरिया के रक्षा विभाग को भी उत्तर कोरिया की ओर से जैविक हथियारों के बारे में चल रही तैयारी जानकारी है। उत्तर कोरिया ने १३ प्रकार के जैविक हथियार विकसित किये हैं और सिर्फ १० दिनों के अन्दर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। एंथ्रेक्स और स्मोलपॉक्स का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा’, ऐसा इशारा इस रिपोर्ट में दिया गया है।

इस रिपोर्ट में उत्तर कोरिया के पास तैयार १३ प्रकार के जैविक हथियारों की जानकारी दी गई है। उसमे एंथ्रेक्स, बोट्युलिझम, कोलरा, कोरियन हेमोरेजेक फीवर, टाइफाइड, यलो फीवर, डिसेंट्री, ब्रुसेलोसिस, स्टाफ, टायफस फीवर और एलिमेंटरी टॉक्सिक एल्युकिया का समावेश है। इस जीविका हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए उत्तर कोरिया के तानाशाह किम विविध रास्तों का इस्तेमाल करेगा, ऐसा इशारा भी दिया गया है।

किम जोंग उन ‘बायोलॉजिकल वारफेअर’ के लिए मिसाइलें, ड्रोन्स, विमान, ‘स्प्रेयर्स’ और ‘ह्यूमन वेक्टर’ का इस्तेमाल कर सकता है, ऐसा डर इस रिपोर्ट में व्यक्त किया गया है। उत्तर कोरिया के सैनिकों को दक्षिण कोरिया में भेजकर उनके जरिए यह जंतु और बीमारियाँ फैलाई जाएगी, ऐसा दावा भी किया गया है। जैविक हथियारों का इस्तेमाल करते हुए उत्तर कोरिया अंतर्राष्ट्रीय नियमों को ठुकराकर यह कार्रवाई करेगा, ऐसा इशारा भी अमरीका की रिपोर्ट में दिया गया है।

दक्षिण कोरिया, जापान, अमरीका और ब्रिटन जैसे सभी देशों को उत्तर कोरिया के ‘बायोलॉजिकल वारफेअर’ का खतरा हो सकता है, ऐसा रिपोर्ट में कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.