‘वॉन्नाक्राय’ सायबर हमले के पीछे उत्तर कोरिया का हाथ- अमरिका एवं ब्रिटन की घोषणा

वॉशिंगटन: मई महीने में दुनिया के १५० देशों में ३ लाख से अधिक कंप्यूटर को झटका देने वाले, वॉन्नाक्राय इस सायबर हमले के पीछे उत्तर कोरिया का हाथ होने की घोषणा, अमरिका एवं ब्रिटन ने की है। इस हमले द्वारा हैकर्स ने करोड़ों डॉलर की फिरौती पाने का संदेह होकर जागतिक वित्त व्यवस्था को अब्जो डॉलर्स का फटका लगा था। इस सायबर हमले के पीछे उत्तर कोरिया के लैझारेस ग्रुप इस हैकर्स गट का हाथ होने की जानकारी, अमरिका एवं ब्रिटन ने दी है और इस बारे में ठोस सबूत होने की बात कही है।

सायबर हमले

अमरिका के ‘होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के सलाहकार टॉम बोसर्ट ने ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ इस दैनिक में लिखे एक लेख में उत्तर कोरिया का हाथ होने की जानकारी दी है। अत्यंत ध्यानपूर्वक एवं सखोल जांच के बाद उत्तर कोरिया ही वॉन्नाक्राय सायबर हमले के लिए जिम्मेदार होने का निष्कर्ष अमरिका ने किया है। यह हमला डरपोक, गैर जिम्मेदाराना एवं बड़ी तादाद में वित्तीय फटका देने वाली घटना थी। उसके परिणाम केवल वित्तीय स्तर पर ही नहीं तो, अन्य क्षेत्र पर भी उमड़ा हैं। आरोग्य सेवा जैसे संवेदनशील क्षेत्र को लक्ष्य करने की वजह से अनेक लोगों की जान खतरे में आई थी, ऐसा बोसर्ट अपने लेख में कहा है।

उत्तर कोरिया का समभाग के बारे में सबूत होने की बात कहकर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने कोरियन सल्तनत पर अधिक से अधिक दबाव लाकर उनकी सायबर हमले की क्षमता रोकने का प्रयत्न करेंगे, ऐसा इशारा भी बोसर्ट ने दिया है। यह लेख प्रसिद्ध होने के बाद ब्रिटन ने भी वॉन्नाक्राय हमले के पीछे उत्तर कोरिया का हाथ होने की बात घोषित की है। ब्रिटन के विदेश विभाग तथा नेशनल सायबर सिक्योरिटी सेंटर ने अपने निवेदन में उत्तर कोरिया के लैझारेस ग्रुप का हाथ होने की बस बात स्पष्ट की है।

वॉन्नाक्राय सायबर हमले के बाद केवल २ दिनों में गूगल के एक तंत्रज्ञ निल मेहता एवं कुछ संगणक संशोधकों ने इस हमले के पीछे उत्तर कोरिया के हैकर्स होने की जानकारी दी थी। तथा इस सायबर हमले के पीछे अमरिका का हाथ होने का दावा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने किया था। सायबर हमले के लिए अमरिका के नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी के इटर्नल ब्लू इस कोड का इस्तेमाल होने का हवाला देते हुए, पुतिन ने यह आरोप किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.