‘निवार’ चक्रवात ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुद्दूचेरी को पहुँचाया भारी नुकसान

चेन्नई – दक्षिणी तट से टकराए ‘निवार’ चक्रवात ने पुद्दूचेरी, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। इससे हुए नुकसान का अभी पूरा अनुमान नहीं लगाया गया है। इस आपत्ति में तमिलनाडु में तीन लोगों की मृत्यु हुई और आंध्र प्रदेश में एक की मौत हुई। इस चक्रवात के आसार स्पष्ट होते ही तटीय क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर स्थानांतरित करने से सौभाग्यवश जान का नुकसान नहीं हुआ। इस तूफान का जोर अब कम हो चुका है लेकिन, तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुद्दूचेरी में अगले दो दिन मुसलाधार बारिश होने का अनुमान हैं। इसके अलावा दिल्ली, राजस्थान समेत उत्तर भारत में तापमान में गिरावट होगी, यह अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।

nivar-cycloneभारतीय तटीय क्षेत्र से वर्ष १९९९ से टकराए १० शक्तिशाली चक्रवातों में ‘निवार’ का भी समावेश होगा, यह अनुमान जताया गया है। बुधवार रात यह चक्रवात पुद्दूचेरी के तट से टकराया। उससे पहले पुद्दूचेरी, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मुसलाधार बारिश हुई थी। इससे पहले हवा की गति प्रतिघंटा १४५ किलोमीटर रहेगी, यह अनुमान व्यक्त किया गया था। लेकिन, सौभाग्यवश यह चक्रवात तटीय क्षेत्र की ओर बढ़ने के साथ ही कमज़ोर पड गया। करीबन १०० से १२० किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलनेवाली हवाएं और भारी बारिश के कारण पुद्दूचेरी, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में कई घरों का नुकसान हुआ। हज़ारों पेड़ और बिजली के खंबे गिर गए।

पुद्दूचेरी के अधिकांश क्षेत्र में तीन से चार फीट पानी का जमावड़ा हुआ था। पुद्दूचेरी में २३७ एमएम बारिश दर्ज़ हुई। इसके साथ ही तमिलनाडु में २२७ एमएम बारिश हुई। इस दौरान तालाब, नदियां और बांधों के क्षेत्र में भी भारी बारिश हुई है। इस चक्रवात की वजह से आंध्र प्रदेश में १६४ ठिकानों पर ६० एमएम से अधिक बारिश हुई। आंध्र प्रदेश के सबेपल्ली जिले में सबसे अधिक १४४ एमएम बारिश हुई। इन राज्यों में अभी भी बारिश जारी है और इसके साथ ही कर्नाटक में भी जोरदार बारिश हो रही है।

nivar-cycloneमौसम विभाग के अनुमान के अनुसार इस चक्रवात के प्रभाव से दक्षिण भारत में अगले दो दिनों तक मुसलाधार बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगड़ में भी हल्की बारिश होगी। ईशान कोण के राज्यों में मिज़ोराम और त्रिपुरा में मध्यम स्वरूप की बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। इसके अलावा उत्तर भारत में तापमान में अधिक गिरावट होने की संभावना है। फिलहाल कश्‍मीर और हिमालयीन क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से उत्तरी भारत में ठंड़ बढ़ी है। तापमान में गिरावट होने से ठंड़ में अधिक बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शहा ने ‘निवार’ से बनी स्थिति पर हम नज़र रखे हुए हैं और पुड्डूचेरी, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की सरकारों के संपर्क में होने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.