विघातक शक्ति से सावधानी बरतने की जरूरत – केंद्रीय अर्थमंत्री निर्मला सीतारामन

मुंबई – जिहादी, माओवादी और अलगाववादियों से सावधानी बरतने की जरूरत होने की चेतावनी केंद्रीय अर्थमंत्री निर्मला सीतारामन ने दी है| देश के कुछ हिस्सों में सीटीझनशिप अमेंडमेंट एक्ट(सीएए) के विरोध में प्रदर्शन हो रहे है| कुछ जगहों पर इन प्रदर्शनों में हिंसा भी हुई है| ऐसी स्थिति में केंद्रीय अर्थमंत्री ने दी चेतावनी ध्यान आकर्षित कर रही है| पर, इन प्रदर्शनों का देश की आर्थिक गति पर असर नही होगा, यह विश्‍वास भी उन्होंने व्यक्त किया है

अलग अलग मार्ग से देश अस्थिर करने की कोशिश कर रही शक्तियां सक्रिय हुई है, यह संकेत भी केंद्रीय अर्थमंत्री निर्मला सीतारामन ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम के दौरान दिए| ‘सीएएके विरोध में देश के कुछ हिस्सों में उग्र प्रदर्शन शुरू है और आगजनी एवं मारपीट की घटना भी हो रही है| कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमलें किए है| रेल एवं मेट्रो स्टेशन को आग लगाने के मामले भी सामने आए है|

ऐसी स्थिति में अर्थमंत्री सीतारामन ने जिहादी, माओवादी एवं अलगाववादी छात्रशक्ति का इस्तेमाल कर रहे है यह कहकर उन्होंने चिंता भी व्यक्त की| ‘विरोध और प्रदर्शन करना सभी छात्राओं का अधिकार बनता है| पर, प्रदर्शनों के नाम के निचे देश हित को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी हो रही है और इसके पीछे देशविघातक शक्ति हो सकती है| देश की एकता और आर्थिक प्रगति की ओर अनदेखा करना मुमकिन नही होगा| उनकी रक्षा के लिए आवश्यक हर एक निर्णय सरकार कर रही है, यह भरौसा भी केंद्रीय अर्थमंत्री ने दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.