चेन्नई, रांची, इंफाल और बंगलुरू में ‘एनआयए’ के दफ्तर शुरू होंगे

नई दिल्ली – राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआयए) के तीन नए दफ़्तर चेन्नई, रांची और इंफाल में शुरू करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय ने मंजूरी दी है। इसके अलावा बढ़ती आतंकी गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर बंगलुरू में भी ‘एनआयए’ का दफ़्तर शुरू करने का निर्णय होगा, ऐसा समाचार है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के नए निर्णय की वजह से मणिपुर, तमिलनाडु और झारखंड़ में निर्माण होनेवाली स्थिति का मुकाबला करने के लिए ‘एनआयए’ को सहायता प्राप्त होगी। वर्तमान में मुंबई, जम्मू, कोलकाता, हैद्राबाद, कोची, लखनऊ, रायपुर और चंदीगड़ में ‘एनआयए’ के दफ़्तर कार्यरत हैं।

nia-officeसोमवार के दिन केंद्रीय गृहमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शहा ने इंफाल, चेन्नई और रांची में ‘एनआयए’ के दफ्तर शुरू करने के लिए मंजूरी दी। ‘एनआयए’ के नए दफ्तर शुरू करने की वजह से आतंकवाद के खिलाफ़ जारी कार्रवाईयां अधिक प्रभावी करने के लिए ‘एनआयए’ को अधिक कार्यक्षमता और मज़बूती प्राप्त होगी।

वर्ष २००८ में मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद उस समय की सरकार ने आतंकवादी गतिविधियों की जाँच के लिए एक ‘विशेष केंद्रीय एजन्सी’ की ज़रूरत महसूस हुई थी। इसी के चलते राष्ट्रीय जाँच एजन्सी (एनआयए) का गठन किया गया। आतंकवाद विरोधी कानून का प्रभावीरूप से अमल करने के काम ‘एनआयए’ करती है। आतंकवाद से संबंधित किसी भी अपराधिक मामले की जाँच करने के लिए ‘एनआयए’ को किसी भी राज्य से विशेष अनुमति प्राप्त करने की ज़रूरत नहीं है। ३१ दिसंबर २००८ के दिन भारतीय संसद ने पारित किए हुए ‘जाँच संगठन बिल २००८’ लागू होने से इस एजंसी का गठन हुआ।

इसके बाद समय समय पर ‘एनआयए’ के दफ्तरों की संख्या बढ़ाई गई। फिलहाल देशभर में ‘एनआयए’ के नौं दफ्तर कार्यरत हैं। इसके अलावा नई दिल्ली में स्थित मुख्यालय में विशेष गुट का निर्माण किया गया है। आतंकी हमलों की घटना, आतंकवाद एवं आतंकवाद से संबंधित अन्य अपराधिक मामलों के लिए आर्थिक सहायता के मामलों की जाँच करने के लिए ‘एनआयए’ का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.