सेना वापसी से अमरीका के लिए नए ९/११ का खतरा – अमरिकी सिनेटर लिंडसे ग्रैहम

सेना वापसी

वॉशिंग्टन – ‘अफ़गानिस्तान से सेना की वापसी करने के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने किए निर्णय की वजह से अमरीका पर ९/११ जैसा नया हमला होने की संभावना बढ़ी है। सेना वापसी से अफ़गानिस्तान में जारी युद्ध खत्म नहीं हुआ बल्कि इस युद्ध का विस्तार हुआ है’, ऐसा इशारा अमरीका के वरिष्ठ सिनेटर लिंडसे ग्रैहम ने दिया।

राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने पूरी सेना की वापसी का ऐलान करने के बाद अमरीका में तीव्र प्रतिक्रिया दर्ज़ हुई है। रिपब्लिकन सिनेटर ग्रैहम ने बायडेन के इस निर्णय की वजह से अल कायदा, आयएस जैसे आतंकी संगठन अफ़गानिस्तान में सत्ता हथियाएंगे, ऐसी चिंता व्यक्त की।

बायडेन का निर्णय अफ़गानिस्तान की राह अधिक कठिन करेगा। इस वजह से चरमपंथी संगठनों में एकजुट होगी और इन संगठनों से अमरीका की सुरक्षा के लिए खतरा पहले की तुलना में अधिक बढ़ेगा, ऐसा इशारा ग्रैहम ने दिया। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने अफ़गानिस्तान में लंबे समय से जारी युद्ध खत्म करने का नहीं बल्कि इसे अधिक व्यापक करने का निर्णय किया है, यह आरोप भी ग्रैहम ने लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.