इसरो की नयी मुहीम क़ामयाब; ‘कार्टोसॅट-२ई’ समेत ३१ उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण

श्रीहरिकोटा, दि. २३: एक के बाद एक सफलता की बुलंदियाँ हासिल करनेवाले ‘भारतीय अंतरिक्ष संशोधन संस्थान’ (इसरो) ने शुक्रवार को एक और अवकाश मुहीम सफल कर दिखायी है| इसरो ने एक ही समय ३१ उपग्रह अवकाश में प्रक्षेपित किये होकर, इनमें २९ विदेशी उपग्रहों का समावेश है| इसके अलावा सेना के अभियान के लिए उपयोगी साबित होनेवाला ‘कार्टोसॅट-२ई’ निगरानी उपग्रह भी अवकाश में प्रक्षेपित किया गया|

‘भारतीय अंतरिक्ष संशोधन संस्थान’

‘कार्टोसॅट-२ई’ उपग्रह पर रही आधुनिक यंत्रणा की मदद से, मूलभूत सुविधाओं के विकासकामों पर ध्यान रखा जायेगा| भू-सर्वेक्षण के लिए भी यह उपग्रह उपयोगी साबित होगा| इसके अलावा, भारतीय सेना के लिए ‘निगरानी उपग्रह’ के तौर पर इस उपग्रह का इस्तेमाल होनेवाला है|

‘कार्टोसॅट-२’ मालिका का यह छठा उपग्रह है| इससे पहले, ‘कार्टोसॅट-२’ मालिका के उपग्रहों से प्राप्त हुईं फोटोग्राफ्स के आधार पर ही पिछले साल भारतीय सेना ने ‘पीओके’ में ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ करते हुए आतंकवादियों के अड्डें तहसनहस कर दिये थे| इससे इस मालिका के नये उपग्रह का सामरिक महत्त्व स्पष्ट होता है|

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सुबह ९ बजकर ३० मिनट पर ‘पीएसएलव्ही-सी-३८’ इस रॉकेट प्रक्षेपक की मदद से यह उपग्रह प्रक्षेपित हुआ| ‘कार्टोसॅट-२ई’ उपग्रह का वजन ७१४ किलो इतना है| इस उपग्रह को आधुनिक ‘पँक्रोमॅटिक कॅमेरा’ की जोड दी गयी है| इससे इस कॅमेरा द्वारा खीं;ई गयीं बडी क्षमता की फोटोग्राफ्स पृथ्वी के कंट्रोल रूम में भेजीं जायेंगी| ‘कार्टोसॅट-२ई’ में इस्तेमाल की गयी तकनिकी के कारण बहुत छोटे चीजों की फोटोग्राफ्स खींचना भी आसान होगा| इसी कारण भारतीय रक्षादलों के लिए, इस उपग्रह के माध्यम से मिली जानकारी बहुत उपयोगी साबित हो सकती है, ऐसे कहा जाता है|

‘कार्टोसॅट-२’ के अलावा, और ३० नॅनो उपग्रह अवकाश में प्रक्षेपित किये गये| इसमे तमिलनाडू के नुरुल इस्लाम युनिव्हर्सिटी के उपग्रह का समावेश है| यह उपग्रह कृषीक्षेत्र में फसल व्यवस्थापन के लिए उपयोग में आ सकता है| अन्य उपग्रहों में अमरीका, ब्रिटन, इटली, जापान, फ्रान्स, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, चिली, झेक प्रजासत्ताक, लिथुनिया, लाटव्हिया, स्लोव्हाकिया इन १४ देशों के २९ उपग्रह हैं| इन नयी मुहिम की सफलता से इसरो ने अपनी क्षमता फिर एक बार सिद्ध कर दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.