चीन के साथ बने तनाव की पृष्ठभूमि पर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमरीका समेत चार देशों की नौसेनाओं का युद्धाभ्यास

गुआम – साउथ चायना सी समेत पैसिफिक क्षेत्र में चीन की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है और तभी अमरीका ने गुआम के करीब नौसेना का व्यापक युद्धाभ्यास शुरू किया है। ‘पैसिफिक वैनगार्ड’ नामक इस युद्धाभ्यास में अमरीका के साथ जापान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया की नौसेनाएं शामिल हुईं। बीते महीने से अमरीका ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में आयोजित किया हुआ यह दूसरा बहुराष्ट्रीय नौसेना का युद्धाभ्यास है।

Naval-exercise-indo-pacificजुलाई में अमरीका ने साउथ चायना सी संबंधित अपनी भूमिका स्पष्ट करते समय खुले तौर पर चीन के खिलाफ़ भूमिका घोषित की थी। इस क्षेत्र के अन्य देशों के क्षेत्र पर चीन ने कब्ज़ा किया है, यह आरोप करके इन देशों की सुरक्षा के लिए अमरीका ड़टकर खड़ी रहेगी, ऐसा इशारा अमरीका ने दिया था। फिर भी चीन ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अपनी लष्करी ताकत का जोरदार प्रदर्शन करना जारी रखा है। इसके प्रत्युत्तर के रूप में अमरीका ने सहयोगी देशों के साथ एक के बाद एक युद्धाभ्यासों का आयोजन करना जारी रखा है।

पैसिफिक महासागर के गुआम द्विप के करीब जारी ‘पैसिफिक वैनगार्ड’ युद्धाभ्यास भी इसी का हिस्सा है। इसमें अमरीका के साथ जापान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया के आठ युद्धपोत, एक पनडुब्बियां और डेढ़ हज़ार से अधिक सैनिक शामिल हुए है। पैसिफिक क्षेत्र की समुद्री यातायात की स्वतंत्रता और स्थिरता के लिए अमरीका अपने सहयोगी देशों के साथ वचनबद्ध है, इन शब्दों में अमरिकी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी कमांडर ख्रिस्तोफर गाहल ने इस युद्धाभ्यास की भूमिका स्पष्ट की।

जुलाई में अमरीका ने एक ही समय पर गुआम द्विप, तैवान की खाड़ी और फिलिपाईन्स की समुद्री सीमा में युद्धाभ्यास का आयोजन किया था। इसके बाद अगस्त में नौसेना के ‘रिम ऑफ पैसिफिक २०२०’ युद्धाभ्यास का आयोजन किया गया था। इस दौरान अमरीका समेत १० देशों के २२ युद्धपोत, पनडुब्बियां एवं पांच हज़ार से अधिक सैनिक शामिल थे। एक के पीछे एक किए गए यह युद्धाभ्यास चीन की गतिविधियों के खिलाफ़ दी गई चेतावनी समझी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.