भारत और ऑस्ट्रेलिया ने किया युद्धाभ्यास

नई दिल्ली – चीन के साथ निर्माण हुए तनाव की पृष्ठभूमि पर हिंद महासागर क्षेत्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने युद्धाभ्यास किया। भारत और चीन के बीच बने तनाव में बढ़ोतरी होने पर अंड़मान निकोबार द्विपों के करीब मलाक्का की खाड़ी के नज़दिकी समुद्री क्षेत्र में किया गया यह पांचवा बड़ा अहम युद्धाभ्यास है। इससे पहले अमरीका, जापान, फ्रान्स और रशिया के साथ भारत ने इसी क्षेत्र में युद्धाभ्यास करके चीन को सख्त चेतावनी दी थी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने किए इस युद्धाभ्यास में भारत के ‘आयएनएस सह्याद्री’, ‘आयएनएस कर्मुक’ और ऑस्ट्रेलियन नौसेना की ‘एचएमएएसहोबार्ट’ यह विध्वंसक शामिल हुए थे।

कोरोना वायरस के संकट के बाद चीन और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों में भी काफ़ी तनाव निर्माण हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने चीन कर रही जासूसी का मुद्दा उठाया है और यही मुद्दा दोनों देशों के विवाद का कारण बना है। ऑस्ट्रेलिया ने चीन के खिलाफ़ आक्रामक भूमिका अपनाई है और साउथ चायना सी में भी अमरीका के साथ सहयोग बढ़ाया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेना ने यह युद्धाभ्यास करके दोनों देश चीन के वर्चस्ववाद और विस्तारवाद के खिलाफ़ एक साथ खड़े होने का संदेश चीन को दिया है। साथ ही चीन का मुकाबला करने के लिए भारत तैयार है और अपने समर्थन में खड़े देशों की संख्या लगातार बढ़ रही है, यह संदेश भी भारत ने इस युद्धाभ्यास के ज़रिए चीन तक पहुँचाया है। इसके अलावा यह युद्धाभ्यास यानी भारत, अमरीका, जापान और ऑस्ट्रेलिया इन ‘क्वाड़’ देशों का चीन के खिलाफ़ सहयोग अधिक मज़बूत होने की बात दिखा रहा है, यह बात विश्‍लेषक कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.