ईरान के हमले पर नाटो इस्रायल को सहायता नहीं देगा – नाटो प्रमुख स्टोल्टनबर्ग की चेतावनी

बर्लिन: ‘इस्रायल नाटो का सदस्य देश नहीं, तो सहयोगी देश है| इसलिए अगर इस्रायल पर हमला होता है, तो नाटो इस्रायल के रक्षा की गारंटी नहीं ले सकता’, ऐसी घोषणा नाटो के प्रमुख जेन्स स्टोल्टनबर्ग ने की| जर्मनी के प्रख्यात साप्ताहीक को दी इंटरव्यू में स्टोल्टनबर्ग ने यह दावा किया| ईरान के परमाणू प्रकल्पों पर हमले के लिए इस्रायल तैयारी कर रहा है, ऐसी खबर प्रकाशित हो रही है| वहीं अपने प्रकल्पों पर हमले हुए तो ऐसा भीषण युद्ध छेड देंगे, जिसमें इस्रायल का पूरा विनाश हो, ऐसी धमकी ईरानने दी है| इस युद्ध में नाटो इस्रायल की ओर से नहीं खड़ा होगा, ऐसा संदेश स्टोल्टनबर्ग ने दिया है|

इस्रायल और ईरान के बीच का तनाव पिछले कुछ सप्ताहों से बढ़ा है| सीरिया में ईरान की सैनिकी गतिविधियों से हमारी सुरक्षा को खतरा होने का आरोप करते हुए इस्रायल ने ईरान के ठिकानों पर हमले किए| पिछले महिने में इस्रायल ने ईरान के ठिकानों पर किए हमलों में करीब ३० से अधिक ईरान और ईरान से जुड़ी संगठनों के जवान मारे गए है|

ईरान, हमले, नाटो, इस्रायल, सहायता नहीं, स्टोल्टनबर्ग, चेतावनी, बर्लिनइसके अलावा ईरान का हथियारों का गोदाम, सैनिकी मुख्यालय, खुफिया एजन्सी का कार्यलय भी ध्वस्त हो चुके है| इस्रायल द्वारा किए जानेवाले इन हमलों को जवाब देने की चेतावनी ईरान साथही हिजबुल्लाह ने दी है| इस्रायल पर हमले चढ़ाने के लिए ईरान सीरिया, लेबेनॉन साथही गाझापट्टी का भी इस्तेमाल कर सकता है, ऐसा दावा इस्रायल के सैनिकी अधिकारी कर रहे है| दो दिन पहले गाझा की ‘इस्लामिक जिहाद’ इस आतंकी संगठन ने इस्रायल के सीमावर्ती इलाके पर किए रॉकेट हमलों के पिछे भी ईरान होने का आरोप इस्रायल कर रहा है|

इस्रायल के सेना अधिकारी और विशेषज्ञों का दावा है कि, इस्रायल को घेरते हुए हमले करने की योजना ईरान ने बनाई है| अगर ऐसा होता है, तो इस्रायल के खिलाफ ईरान, हिजबुल्लाह, हमास ऐसा बड़ा संघर्ष भडक सकता है| इस्रायल की सुरक्षा के लिए अमरीका संघर्ष करेगा, ऐसा अमरीका ने घोषित किया है| लेकिन पिछले कुछ सालों से इस्रायल से सैनिकी सहयोग प्रस्थापित करनेवाले ‘नाटो’ ने इस्रायल की ओर से युद्ध में शामिल ना होने की स्टोल्टनबर्ग की घोषणा इस क्षेत्र का तनाव बढ़ानेवाली है|

इसके लिए स्टोल्टनबर्ग ने नाटो के ‘आर्टिकल ५’ के कायदे के बारे में बताया| नाटो के सदस्य देश पर किया जानेवाला हमला नाटो पर मानते हुए नाटो के सभी सदस्य देश इस युद्ध में शामिल होंगे, ऐसा इस कायदे में कहा गया है| लेकिन इस्रायल यह नाटो का सदस्य देश ही नहीं, ऐसा नाटो के अध्यक्ष स्टोल्टनबर्ग ने घोषित किया| इस्रायल यह सिर्फ नाटो का सहयोगी देश है, ऐता बताकर स्टोल्टनबर्ग इस्रायल के सुरक्षा की जिम्मेदारी से पिछे हटे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.