अफ़गानी लष्कर की कार्रवाई में सौं से अधिक तालिबानी ढ़ेर – तालिबान द्वारा ४५ अफ़गानियों का अपहरण

afghan-talibanकाबुल – अफ़गानी लष्कर ने गत ४८ घंटों में हेल्मंड, कंदहार और उरूझगन प्रांतों में की कार्रवाई में तालिबान के १०० से अधिक आतंकियों को ढ़ेर किया। पिछले हफ़्तेभर में अफ़गानी लष्कर की तालिबान पर की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जाती है। वहीं, तालिबान ने भी हेराप प्रांत में एक बस पर हमला करके कम से कम ४५ लोगों का अपहरण किया होने की जानकारी सामने आयी है।

कतार की राजधानी दोहा में मंगलवार से अफ़गान सरकार और तालिबान के बीच अहम बातचीत का सत्र शुरू हो रहा है। अफ़गानिस्तान में शांति और स्थिरता स्थापित करने के लिए सरकार और तालिबान की यह बातचीत बहुत ही महत्त्वपूर्ण मानी जाती है। लेकिन उससे पहले ही, अफ़गानी लष्कर और तालिबानी आतंकी के बीच का संघर्ष तीव्र हुआ है।

afghan-talibanअफ़गानी लष्कर ने जारी की जानकारी के अनुसार, शनिवार को तालिबान का प्रभावक्षेत्र जाने जानेवाले हेल्मंड प्रांत में की कार्रवाई में कम से कम ६० आतंकियों को ढ़ेर किया। इनमें तालिबान के कमांडर्स मुल्ला शफीउल्ला, अब्दुल सलाम इनका समावेश है। वहीं, कंदहार प्रांत में चली कार्रवाई में २८ और उरूझगन प्रांत में किये हमले में १८ तालिबानी आतंकियों का ख़ात्मा किया, ऐसा अफ़गानी लष्कर ने बताया। साथ ही, तालिबान के अड्डे से बड़े पैमाने पर शस्त्रभांड़ार भी बरामद किया गया।

अफ़गानिस्तान के दक्षिणी प्रांत में लष्कर कार्रवाई कर रहा था कि तभी तालिबान ने हेरात इस पश्‍चिमी प्रांत में एक यात्री बस पर हमला किया। शनिवार को सुबह तालिबानी आतंकियों ने इस बस के ४५ यात्रियों को कब्ज़े में लिया है। लेकिन उनकी रिहाई के बदले अभी तक कोई भी माँग नहीं की है। इसी बीच अफ़गानी सरकार तालिबान से चर्चा ना करें, ऐसी माँग अफ़गानी जनता कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.