मेक्सिको के ‘ड्रग वॉर’ में ६१ हजार से भी अधिक लापता

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरमेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वर्ष २००५ से जारी ड्रग वॉरमें अबतक ६१ हजार से भी अधिक लोग लापता हुए है, यह जानकारी सरकार ने साझा की है| इसमें २५ प्रतिशत से अधिक संख्या महिलाओं की है| एक ओर लापता लोगों की तादात बढ रही है, तभी नशिलें पदार्थों का व्यापार कर रहे ड्रग कार्टेल्सकी वजह से हिंसा का दायरा बढा है और वर्ष २०१९ में इस हिंसा में करीबन ३१ हजार लोग मारे गए है|

पिछले वर्ष मेक्सिको में हुए चुनाव के बाद आंद्रेस लोपेझ ओब्राडोर ने राष्ट्राध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी| सत्ता संभालते ही उन्हों ने नशिलें पदार्थों के विरोध में कार्रवाई को लेकर हग्ज नॉट बुलेटस्ऐसी सौम्य नीति अपनाने का ऐलान किया था| पर, राष्ट्राध्यक्ष ओब्राडोर की यह नीति पुरी तरह से नाकाम होने की बात ड्रग कार्टेल्सने सालभर में की हुई हरकतों से स्पष्ट हुई है| लापता लोगों की संख्या और हिंसा में जान से जानेवालों की बढती संख्या उनकी नीति की नाकामयाबी की पुष्टी कर रही है|

मेक्सिको सरकार ने पिछले एक दशक से अधिक समय से जारी ड्रग वॉरमें लापता हुए लोगों की संख्या घोषित की है| कुछ महीने पहले एक प्राथमिक रपट में लापता हुए लोगों की संख्या करीबन ४० हजार बताई गई थी| पर, सच्चाई में यह संख्या काफी ज्यादा होने की बात स्पष्ट हुई है| ‘नैशनल रजिस्ट्रि ऑफ मिसिंग ऑर मिसिंग पर्सन्सने लापता लोगों के बारे में दी जानकारी में इनकी संख्या ६१,६३७ होने की बात कही गई है|

वर्ष २००६ में उस समय के मेक्सिकन सरकार ने शुरू किए ड्रग वॉरके बाद यह जानकारी प्राप्त की गई है| इसमें लगभग २५ प्रतिशत महिला भी शामिल है| लापता लोगों में आम नागरिकों के साथ सुरक्षा दलों के सैनिक भी शामिल होने की बात कही जा रही है| एक ओर लापता लोगों की संख्या सामने आ रही है, तभी दुसरी ओर सैकडों अज्ञात लोगों के शव बरामद होने की खबर भी सामने आयी है| अबतक ८०० से भी अधिक जगहों पर १,१२४ अज्ञात लोगों के शव बरामद किए गए है|

लापता व्यक्ति और अज्ञात शवों की बढती संख्या के साथ ही सालभर में ड्रग कार्टेल्सने की हुई तीव्र हिंसा की जानकारी मेक्सिको की सरकार ने साझा की है| वर्ष २०१९ में ड्रग कार्टेल्सकी हिंसा में ३१ हजार से भी अधिक लोग मारे गए है| इसमें तिजुआनाशहर में हुई हिंसा की तीव्रता सबसे अधिक रही दिखाई पडी है| इस शहर में ड्रग कार्टेल्स ने वर्ष २०१९ में की हिंसा के दौरान २,१८५ लोग मारे गए है|

मेक्सिको में ड्रग कार्टेल्सकी हिंसा में मारे गए लोगों में अमरिकी नागरिकों का भी समावेश रहा है| इस मुद्दे पर अमरिका में पहले ही कडी प्रतिक्रिया व्यक्त हुई है| ऐसे में अब राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने ड्रग कार्टेल्सको आतंकी साबित करार देने के संकेत दिए है| मेक्सिको में नशिलें पदार्थों का व्यापार करनेवाले अपराधिक गिरोंह का बडा वर्चस्व है| मेक्सिको में ऐसे १० प्रमुख कार्टेल्सहै और इनमें से पांच से भी अधिक कार्टेल्स के प्रमुखों को या तो पकडा गया है या मारा गया है| पर, ऐसी कार्रवाई के बावजूद मेक्सिको में जारी हत्याओं का सत्र अभी रुका नही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.