चार महीनों में २४ हज़ार से अधिक तालिबानी ढ़ेर एवं घायल

२४ हज़ार से अधिककाबुल – अप्रैल से जुलाई तक के चार महीनों के दौरान अफ़गान सेना की कार्रवाई में २४ हज़ार से अधिक तालिबानी आतंकी ढ़ेर या घायल हुए हैं। इस दौरान ५,७७७ अफ़गान नागरिक भी मारे गए हैं और इन मृतकों में महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या होने की जानकारी अफ़गान सरकार ने साझा की। इसी बीच, बीते चौबीस घंटों के दौरान कार्रवाई में २२६ तालिबानी आतंकियों के मारे जाने का ऐलान अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने किया है।

अमरीका ने सेना की वापसी शुरू करने से पहले ही अफ़गान सेना ने तालिबान के खिलाफ मुहिम चलाई थी। इन चार महीनों के दौरान अफ़गानिस्तान की सेना ने तालिबान पर करीबन २२ हज़ार हमले किए। इन हमलों में मारे गए और घायल हुए तालिबनियों की संख्या २४ हज़ार से अधिक बताई गई है। इनमें से कंदहार, हेल्मंड़, पाकतिया, बघलान और हेरात प्रांतों में हुए हमलों में तालिबान को बड़ा जीवित नुकसान उठाना पड़ा है, यह दावा भी किया जा रहा है। अफ़गानिस्तान के ‘पीस अफेअर्स’ मंत्रालय ने गुरूवार के दिन यह जानकारी सार्वजनिक की।

इसी बीच तालिबान विरोधी संघर्ष के लिए तुर्की ने अफ़गान सेना को अपने देश में प्रशिक्षण देना शुरू किया है। यह प्रशिक्षण नाटो की मुहिम का हिस्सा होने का दावा तुर्की ने किया है। लेकिन, तालिबान विरोधी कार्रवाई के लिए तुर्की ने अफ़गान सेना को सहायता प्रदान करने पर पाकिस्तान से संतप्त प्रतिक्रिया दर्ज़ हो रही है। पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी एवं विश्‍लेषक यह आलोचना कर रहे हैं कि, तुर्की तालिबान के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.