महाराष्ट्र में २४ घंटों के दौरान दर्ज़ हुए कोरोना के १० हज़ार से भी अधिक मामले

मुंबई – महाराष्ट्र में शुक्रवार के दिन खत्म हुए २४ घंटों के दौरान कोरोना के १० हज़ार से भी अधिक नए मामले दर्ज़ हुए। इस दौरान ५३ कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। राज्य में बीते हफ्ते से कोरोना के ८ से ९ हज़ार मामले रोज़ाना दर्ज़ हो रहे थे। लेकिन, अब यह संख्या १० हज़ार से अधिक हुई है। देश में देखें जा रहें कोरोना के नए मामलों में से ५० प्रतिशत मामले महाराष्ट्र में देखें जा रहे हैं और इससे राज्य की चिंता बढ़ी है।

राज्य में १७ अक्तूबर के बाद चौबीस घंटों के दौरान पहली बार १० हज़ार से अधिक नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा हैं और इससे प्रशासन की चुनौतियाँ बढ़ रही हैं। विदर्भ के कुछ जिलों में आंशिक लॉकडाउन शुरू किया गया है। साथ ही नाशिक, पुणे जैसें शहरों में रात के समय कर्फ्यु लगाया गया है। ऐसा होते हुए भी, राज्य में कोरोना संक्रमण में हो रही बढ़ोतरी नियंत्रण में ना होने का चित्र दिख रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री ने बीते हफ्ते नागरिकों को, मास्क लगाकर सोशल डिस्टंसिंग का पालन करने का आवाहन किया था। साथ ही, भीड़ के ठिकानों पर जाने से बचने को भी कहा था। उसीके साथ, स्थिति काबू में ना आने पर सख्त निर्णय करने के अलावा विकल्प नहीं रहेगा, यह चेतावनी भी उन्होंने दी थी। इस वजह से अब चौबीस घंटों में सामने आ रहें कोरोना के मामलों की संख्या १० हज़ार से अधिक होने के कारण सरकार सख़्त निर्णय करने की संभावना बढ़ी है।

शुक्रवार के दिन राज्य में कोरोना के १०,२१६ नए मामले देखें गए और ६,४६६ संक्रमित स्वस्थ हुए। राज्य में एक्टिव संक्रमितों की संख्या अब ८८,८३८ हुई है। डेढ़ हफ्ते पहले राज्य में एक्टिव्ह कोरोना संक्रमितों की संख्या ३० हज़ार थी। इसी बीच मुंबई में शुक्रवार के दिन कोरोना के १,१७४ नए मामले देखें गए। कोरोना के सबसे अधिक २,१३५ नए मामले ठाने क्षेत्र में सामने आए हैं। इसके बाद पुणे क्षेत्र में २,०७०, नागपूर क्षेत्र में १,९७४, नाशिक क्षेत्र में १,६१४ और अकोला क्षेत्र में कोरोना के १,४७२ नए मामले दर्ज़ हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.