अमरिका ने किए ईरान विरोधी निर्णय पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सम्मिश्र प्रतिक्रिया

Third World Warबीजिंग: ईरान की ‘रिव्होल्युशनरी गार्ड’ को आतंकी संगठन के तौर पर घोषित करने के अमरिका ने किए निर्णय पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सम्मिश्र प्रतिक्रिया उमड रही है| ईरान के मित्र देश होनेवाले रशिया, तुर्की एवं सीरिया ने इस निर्णय को लेकर अमरीका पर आलोचना की है| उस समय खाड़ी क्षेत्र में बाहरीन एवं येमनने अमरिका के निर्णय का स्वागत किया है| चीन ने इस पर सावधानता की प्रतिक्रिया जताई है और तनाव टाले ऐसी सलाह दी है|

ईरान में वर्ष १९७९ में हुए इस्लामिक क्रांति के बाद स्थापित किए रिव्होल्युशनरी गार्ड को देश का प्रमुख लष्करी संगठन माना जा रहा है| ईरान में इस संगठन को लष्कर का ही दर्जा है और अबतक हुए कई संघर्ष में इस संगठन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है| खाड़ी क्षेत्र में इराक, सीरिया, येमन, लीबिया, लेबनान इन देशों में शुरू संघर्ष में ईरान के लष्कर का समभाग होने की बात मानी जाती है|

अमरिका, किए, ईरान, विरोधी निर्णय, अंतरराष्ट्रीय समुदाय, सम्मिश्र प्रतिक्रिया, चीनरशिया ने रिव्होल्युशनरी गार्ड को आतंकवादी घोषित करने का निर्णय अमरिका द्वारा खाड़ी क्षेत्र में शुरू किए घातक खेल का भाग है, ऐसे शब्दों में अमरिका को फटकारा है| तुर्की से अबतक अधिकृत प्रतिक्रिया नहीं आई है, फिर भी तुर्की प्रसारमाध्यमों ने अमरिका के निर्णय के विरोध में आक्रामक टिप्पणी करने की बात सामने आई है| अमरिका का निर्णय ईरान के सार्वभौमत्व का खुलेआम उल्लंघन है एवं यह अत्यंत गैर जिम्मेदार खेल है, ऐसी नाराजगी सीरिया से जताई जा रही है|

चीन के विदेश मंत्रालय ने अमरिका के इस निर्णय एवं उसे ईरान ने दिए प्रत्युत्तर पर सतर्कता से भूमिका स्वीकारी है| हम दोनों देशों की घोषणाओं पर ध्यान दे रहे हैं| अंतरराष्ट्रीय संबंधों का विचार करते हुए संबंधित देश इस बारे में मूलभूत नियमों का पालन करे, ऐसी अपेक्षा है| दोनों देश शांति एवं स्थिरता के लिए प्रयत्न करेंगे और खाड़ी क्षेत्र में तनाव नहीं बढ़ाएंगे, इसपर ध्यान देंगे, इन शब्दों में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने प्रतिक्रिया जताई है|

बहरीन तथा येमन ने अमरिका के निर्णय का स्वागत किया है| इस निर्णय के बाद ईरान अरब देशों के अंतर्गत कामकाज में हस्तक्षेप रोकेगा ऐसी अपेक्षा येमन के विदेश मंत्रालय ने व्यक्त की है| रिव्होल्युशनरी गार्डस् कॉप्स को आतंकवादी घोषित करने के पीछे अमरिका का ईरान के साथ युद्ध करने का हेतु उजागर होता है, ऐसा दावा कई अंतरराष्ट्रीय वृत्तमाध्यमों के विश्‍लेषकों ने व्यक्त किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.