अमरिका और पश्चिमी देश रशिया के खिलाफ कर रहे लष्करी षडयंत्र का एहसास है – रशिया के विदेश मंत्री का दावा

मॉस्को: अमरिका और अन्य पश्चिमी देशों का लष्कर रशिया के खिलाफ क्या षडयंत्र रच रहे हैं, इसकी रशिया को पूरी कल्पना है, ऐसा दावा रशिया के विदेश मंत्री सर्जेई लाव्हरोव्ह ने किया है। साथ ही उहोंने अमरिका की तरफ से अंतरिक्ष का सैन्यकरण शुरू होने का आरोप किया है। लाव्हरोव्ह के इस वक्तव्य की पृष्ठभूमि पर, रशिया के एक संसद सदस्य ने नाटो ने रशिया के टुकड़े करने कि योजना बनाने का आरोप लगाया है।

अमरिका, पश्चिमी देश, खिलाफ, लष्करी षडयंत्र, एहसास, विदेश मंत्री, दावा, रशिया, नाटोराजधानी मॉस्को के पास स्थित ‘व्लादिमीर रीजन’ में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में रशियन विदेश मंत्री ने देश को संभावित खतरे का एहसास दिलाया। ‘अमरिका और पश्चिमी देशों का लष्कर रशिया के खिलाफ किस तरह के षडयंत्र रच रहे हैं, इसका हमें पूरा एहसास है। लेकिन रशियन जनता ने उसकी चिंता करने की कोई जरुरत नहीं। रशिया पूरी तरह से सुरक्षित है’, ऐसा आश्वासन लाव्हरोव्ह ने दिया है।

अमरिका और पश्चिमी देशों की गतिविधियों की आलोचना करते समय रशियन विदेशमंत्री ने अंतरिक्ष के सैन्यकरण के मुद्दे को भी उपस्थित किया है। अंतरिक्ष संशोधन के मामले में अमरिका अन्य देशों के साथ सहकार्य करने के लिए उत्सुक नहीं है, ऐसा आरोप लाव्हरोव्ह ने किया है। उसी समय रशिया, चीन, यूरोप के साथ साथ अन्य देश अंतरिक्ष में हथियार प्रतियोगिता के खिलाफ अनुबंध करने के लिए तैयार हैं, ऐसे में अमरिका इसका विरोध कर रहा है, इस बात की तरफ भी उन्होंने ध्यान आकर्षित किया है।

अमरिका, पश्चिमी देश, खिलाफ, लष्करी षडयंत्र, एहसास, विदेश मंत्री, दावा, रशिया, नाटोरशियन विदेश मंत्री अमरिका और पश्चिमी देशों की गतिविधियों की आलोचना कर रहे हैं, ऐसे में रशिया के एक वरिष्ठ संसद सदस्य लिओनिड कैलेश्निकोव्ह ने नाटो रशिया के खिलाफ हमले की योजना बना रहा है, ऐसा दावा किया है। इसके लिए उन्होंने लाटविया के संसद सदस्य ‘अलेक्झांडर कर्स्टन्स’ ने किए वक्तव्य की तरफ ध्यान खींचा है।

लाटविया के संसद सदस्य कर्स्टन्स ने हाल ही में किए एक ट्विट में, रशिया के वांशिक भेद के आधार पर छोटे देशों में टुकड़े होने के बाद ही लष्करी संघर्ष रुकेगा और यूरोप आगे का समय शांति से गुजारेगा, ऐसा सनसनीखेज वक्तव्य किया था। यह वक्तव्य नाटो की रशिया के बारे में नीति का प्रमाण है, ऐसा दावा कैलेश्निकोव्ह ने किया है। रशिया की तरफ से नाटो के यूरोप में स्थित लष्करी अड्डों के बारे में व्यक्त की जा रही चिंता भी उचित है, ऐसा भी कैलेश्निकोव्ह ने कहा है।

नाटो ने पिछले साल भर में अमरिका की सहायता से पूर्व यूरोप में रक्षा तैनाती बड़े पैमाने पर बढाई है। अमरिका और नाटो सदस्य देशों के हजारों सैनिक पूर्व यूरोपीय देशों में तैनात किए गए हैं और आने वाले समय में रशिया को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यासों का आयोजन किया गया है। अमरिका ने हाल ही में रशिया के साथ संघर्ष कर रहे युक्रेन को बड़े पैमाने पर रक्षा सहायता देने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.