अवैध पद्धती से घुसपैठ कर रहे शरणार्थियों को रोकने के लिए अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने शुरू किया ‘मेक्सिको वॉल’ का निर्माण कार्य

us-biden-mexico-wallवॉशिंग्टन – अमरीका की सुरक्षा के लिए सच्चे खतरों को नजरअंदाज करके डोनाल्ड ट्रम्प पैसों की बरबादी करनेवाले ‘मेक्सिको वॉल’ का निर्माण कर रहे हैं, ऐसी तीखी आलोचना ज्यो बायडेन ने की थी। अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बनने के बाद कुछ ही हफ्तों में ही ज्यो बायडेन ने अमरीका-मेक्सिको की सीमा पर सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य बंद किया था। लेकिन, अब इस दीवार का काम नए से शुरू करने का निर्णय करने के लिए मज़बूर होने की बात बायडेन प्रशासन ने स्वीकारी है। इससे राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को बड़ा झटका लग सकता है।

मेक्सिको की सीमा से अमरीका में दाखिल हो रहे अवैध शरणार्थियों को रोकने के लिए डोनाल्ड ट्रम्प ने तकरीबन ४६० मील लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू किया था। लेकिन, इस मुद्दे पर ट्रम्प को तीव्र आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस दीवार की ज़रूरत ही ना होने की आलोचना भी हुई थी। राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनावी प्रचार के दौरान बायडेन ने ट्रम्प की यह दीवार केवल पैसों की बरबादी और अमरीका की सुरक्षा के लिए सच्चे खतरों से ध्यान हटाने की कोशिश होने का आरोप भी लगाया था। अपनी सरकार स्थापित होने के बाद इस दीवार का निर्माणकार्य रोकने का वादा भी बायडेन ने किया था।

इसके अनुसार राष्ट्राध्यक्ष का पदभार संभालने के कुछ ही दिनों बाद बायडेन ने इस दीवार का निर्माण रोका था। साथ ही अमरीका में अवैध रूप से घुसपैठ करना दण्डनीय अपराध करार देने का ट्रम्प का निर्णय भी बायडेन ने रद किया था। इस पर नाराज़ हुए रिपब्लिकन नेताओं ने बायडेन की बड़ी आलोचना की थी। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन अमरीका की सुरक्षा को खतरों में धकेल रहा है, ऐसा इशारा रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने दिया था। लेकिन, बायडेन पर इस आलोचना का थोड़ासा भी असर नहीं हुआ था।

us-biden-mexico-wallअब, इसी वजह से मेक्सिको की सीमा से अमरीका में हो रही घुसपैठ बढ़ी है। घुसपैठियों के झुंड़ अब अमरीका में प्रवेश करने लगे हैं और इन्हें रोकने में अमरिकी सुरक्षा बलों पर भारी दबाव बढने की बात भी सामने आ रही है। इसी के साथ इन अवैध शरणार्थियों के बच्चों को अलग कैम्प में रखने का बायडेन प्रशासन का निर्णय भी फंसा है। क्योंकि, यह कैम्प बच्चों से भर गए हैं और वहां पर अब जगह भी नहीं बची है। ऐसी स्थिति में भी कुछ उदार विचारधारा के नेता शरणार्थियों को ना रोकने का आवाहन राष्ट्राध्यक्ष बायडेन से कर रहे हैं।

लेकिन, यहां की स्थिति नियंत्रण से बाहर जाने की बात ध्यान में आने से राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने ‘मेक्सिको वॉल’ का निर्माण फिर से शुरू करने का निर्णय किया है। इससे संबंधित आदेश जल्द ही जारी हो सकते हैं, यह जानकारी अमरिकी होमलैण्ड सिक्युरिटी विभाग के मंत्री अलेजांद्रो मायोर्कस ने प्रदान की। शुरू में इस दीवार में बने ‘गैप्स’ हटाए जाएँगे, यह बात भी मायोर्कस ने स्पष्ट की। इसी के साथ ज्यो बायडेन का ‘मेक्सिको वॉल’ को सीधा विरोध नहीं था, ऐसी जानकारी माध्यमों द्वारा दी जा रही है। लेकिन, राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान ट्रम्प द्वारा शुरू किए गए ‘मेक्सिको वॉल’ के निर्माण का मुद्दा उठानेवाले ज्यो बायडेन ही अब इस दीवार का निर्माण आगे बढ़ा रहे हैं। यह ट्रम्प की नीति की जीत होने के दावे उनकी रिपब्लिक पार्टी द्वारा किए जा सकते हैं। इसी दौरान इस सुरक्षा दीवार का विरोध कर रहे उदार विचारधारा के नेता भी इस मुद्दे पर बायडेन को लक्ष्य कर सकते हैं, ऐसी बड़ी संभावना भी सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.