नाइजीरिया में ‘बोको हराम’ का अमानुष नरसंहार – गले रेतकर ४३ लोगों की हुई हत्या

अबुजा – नाइजीरिया का आतंकी संगठन ‘बोको हराम’ ने बोर्नो प्रांत में ४३ किसानों की हत्या करके भीषण नरसंहार किया। इस वारदात में आतंकियों ने मैदुगुरी शहर के करीब, किसानों को बंधक बनाकर उनकी गले रेतकर हत्या करने की बड़ी भयंकर बात सामने आयी है। नाइजीरिया के राष्ट्राध्यक्ष ने इसपर तीव्र शोक व्यक्त किया है और यह हत्याकांड़ अमानवी घटना होने का बयान किया है। मैदुगुरी में हुआ यह हत्याकांड़ इस वर्ष में सबसे बड़ा और क्रूर आतंकी हमला होने का दावा स्थानीय यंत्रणा ने किया है।

nigeria-boko-haramबोको हराम’ के आतंकियों ने शनिवार के दिन मैदुगुरी शहर से करीबी कोशोबे गाँव में ज़बरन प्रवेश किया। इस दौरान आतंकियों ने गांव के खेतों में सोये हुए ६० लोगों को हिरासत में लिया। इनमें से ५० लोगों को बाँधकर, उनमें से ४३ लोगों की गले रेतकर हत्या की। इस वारदात के बाद छह लोग गंभीर रूप से घायल देखें गए हैं और अन्य किसान लापता होने की जानकारी स्थानीय लोगों ने साझा की है। इस हमले का शिकार हुए सभी लोग, सोकोता प्रांत से खेती करने के कान्ट्रैक्ट ते तहत यहाँ पर पहुँचे थे, ऐसा कहा गया है।

नाइजीरिया के राष्ट्राध्यक्ष मुहम्मदु बुहारी ने इस हत्याकांड़ पर तीव्र प्रतिक्रिया दी है। ‘बोर्नो प्रांत में हुए हत्याकांड़ से पुरा देश दहल उठा है। आतंकियों ने मेहनत करनेवाले किसानों की बड़ी क्रूरता से हत्या की। यह अमानुष घटना काफी निंदाजनक है’, यह बयान राष्ट्राध्यक्ष बुहारी ने किया है। गाँव के किसानों ने कुछ दिन पहले ही बोको हराम के एक आतंकी को गिरफ्तार करवाया था। इसीके प्रतिशोधस्वरूप इस नरसंहार को अंज़ाम दिया गया होगा, यह दावा स्थानीय गुटों ने किया है।

आतंकी ‘अल कायदा’ संगठन से जुड़ा ‘बोको हराम’ अफ्रिका में सबसे खतरनाक आतंकी संगठन के तौर पर जाना जा रहा है। बीते दशक में स्थापित किये गए इस संगठन ने, नाइजीरिया के साथ चाड़ और नायज़र में भी अपना विस्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इस संगठन ने किए आतंकी हमलों में अबतक करीबन ३० हज़ार लोग मारे गए हैं और २० लाख से अधिक नागरिक विस्थापित हुए हैं।

nigeria-boko-haramबीते कुछ वर्षों में नाइजीरिया की सेना ने बोको हराम के खिलाफ लगातार व्यापक कार्रवाई करके, इस संगठन को खत्म करने के दावे किए हैं। नाइजीरिया के अलावा चाड़ ने भी इस संगठन को कमज़ोर करने का बयान किया था। लेकिन, एक के बाद एक हो रहें बोको हराम के हमलों से, इन दोनों देशों ने किए दावों में सच्चाई ना होने की बात दिख रही है। बल्कि ऐसें दावे होने के बाद बोको हराम ने अधिक बड़े और क्रूर हमलें करके अपनी ताकत दिखाई है, यह बात भी स्पष्ट हुई है।

अमरीका के रक्षा विभाग ने कुछ दिन पहले ही जारी की एक रिपोर्ट में, अफ्रिकी महाद्विप में आतंकवाद फिर से बढ़ने का एहसास कराया था। दो दिन पहले सोमालिया में आतंकी ‘अल शबाब’ संगठन ने करवाया भीषण विस्फोट और ‘बोको हराम’ ने किया यह अमानुष हत्याकांड़, इन घटनाओं से अमरिकी रिपोर्ट में किए दावे में सच्चाई होने की पुष्टि हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.