निर्वासितों की पकड़ से शहर को छुटकारा दो : जर्मन शहर ‘गार्मिश-पार्टनकर्शन’ के महापौर की माँग

बर्लिन, दि. १७ (वृत्तसंस्था) – एक ओर, जर्मन चैन्सैलर अँजेला मर्केल युरोपीय देशों को, निर्वासितों का स्वीकार करने का आवाहन कर रही हैं; वहीं, दूसरी ओर जर्मन नेता निर्वासितों से छुटकारा दिलाने की माँग कर रहे हैं|  जर्मनी के बव्हेरिया प्रांत के एक शहर के महापौर ने, निर्वासितों की वजह से शहर में कानून एवं सुव्यवस्था की समस्या पैदा होने का दावा करते हुए, नगर को निर्वासितों से छुटकारा दिलाया जाए, ऐसा अनुरोध किया है| पिछले हफ्ते जर्मनी के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा, देश में क्षमता से ज्यादा निर्वासित दाखल हो चुके हैं, ऐसी चेतावनी दी थी| वहीं, जर्मनी के निर्वासितों की समस्या सुलझाने के लिए चैन्सेलर मर्केल ने हाल ही में अफ्रीकी देशों की यात्रा करने की बात की थी|

जर्मनजर्मनी के बव्हेरिया प्रांत स्थित ‘गार्मिश-पार्टनकर्शन’ नाम का शहर पर्यटनस्थल के रूप में विख्यात है| इस शहर में बड़ी संख्या में अफ्रीकी निर्वासित दाखिल हो चुके हैं| सरकार द्वारा निर्वासितों के लिए अलग केंद्र का भी निर्माण किया गया है| लेकिन फिर भी पूरे शहर में अलग अलग हिस्सों में निर्वासितों द्वारा गड़बड़ी शुरू होने की जानकारी सामने आयी है| शहर की पुलिस निर्वासितों को रोकने में असफल साबित हुई है| इससे चिंतित हुए महापौर ने बव्हेरिया प्रांत के उपाध्यक्ष को खत लिखकर अतिरिक्त सहायता की माँग की है|

‘गार्मिश-पार्टनकर्शन’ के महापौर सिग्रिड मेअरहॉफर ने लिखा खत मीडिया द्वारा सामने लाया गया है और इससे काफ़ी खलबली मच गयी है| ‘पिछले कई हफ्तों से शहर की स्थिति दिनबदिन ख़राब होती जा रही है| शहर में निर्वासितों के लिए निर्माण हुए केंद्र में २५० से ज़्यादा निर्वासित हैं और उसमें से ज़्यादा निर्वासित अफ्रीकी हैं| इन निर्वासितों की वजह से शहर के अलग अलग हिस्सों में अराजकता जैसी स्थिति पैदा हुई है| इस वजह से, शहर के भविष्य के बारे में मुझे काफ़ी चिंता हो रही है|’ इन शब्दों में महापौर सिग्रिड मेअरहॉफर ने सद्य:स्थिति की तरफ़ ध्यान बटोरने की कोशिश की|

जर्मनमहापौर सिग्रिड मेअरहॉफर द्वारा स्थानीय जनता से प्राप्त होनेवालीं तकरारों की जानकारी भी दी गयी है और बताया गया है कि ‘नागरिक काफ़ी त्रस्त हुए हैं| ‘गार्मिश-पार्टनकर्शन’ की जनता को निर्वासितों की वजह से काफी मशक्कत झेलनी पड रही है| सार्वजनिक सुरक्षा तथा कानून एवं व्यवस्था बिगड चुकी है’ ऐसा कहते हुए, कई जगहों पर संचारबंदी लागू करने की नौबत आयी होने की चेतावनी भी महापौर ने दी है| महापौर द्वारा की गयी शिकायत की स्थानीय पुलीस ने भी पुष्टि की है और कहा है कि शहर का अंकुश निर्वासितों के पास जा चुका है|

स्थानीय मीडिया द्वारा भी शहर के नागरिकों को निर्वासितों की वजह से हो रही तकलीफ की जानकारी सामने लायी गयी है| कई नागरिकों ने, शहर में गुनाहगारी की मात्रा बढ़ने का दावा किया है और उसके लिये निर्वासित ही ज़िम्मेदार होने का इल्ज़ाम लगाया है| शहर में लैंगिक अत्याचार, लुटालूट, हमले और झडपों की संख्या बढने की शिकायतें भी जनता द्वारा हो रही है| पिछले सालभर में जर्मनी के कई शहरों में गुनाहगारी की मात्रा बढ़ती जा रही है और उसके लिए निर्वासित ज़िम्मेदार होने के दावे किये जा रहे थे| ‘गार्मिश-पार्टनकर्शन’ के महापौर ने खुला ख़त लिखकर अपनी समस्या बयान करने से, जर्मनी में निर्वासितों का मसला गंभीर स्वरूप धारण कर रहा होने के दावों की पुष्टि होती दिखाई दे रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.