चीन की अर्थव्यवस्था की बडी गिरावट – आयात-निर्यात के साथ शेअर बाजार में भी गिराव

Third World Warबीजिंग: अमरिका के साथ शुरू व्यापारी चर्चा और संसदीय सत्र की पृष्ठभूमि पर चीन की अर्थव्यवस्था को जोरदार झटके लगने की बात सामने आ रही है| फरवरी महीने में चीन की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार के तौर पर देखी जा रही निर्यात में २० प्रतिशत गिरावट हुई है और आयात, व्यापार से प्राप्त लाभ और शेअर बाजार को भी जोरदार झटका लगा है| चीन की अधिकृत यंत्रणा ने अर्थव्यवस्था की इस गिरावट की जानकारी प्रसिद्ध हो रही थी तभी, अमरिका की प्रमुख अभ्यासगुट ने चीन की अर्थव्यवस्था का आकार वर्तमान में दिखाई दे रहे आकार की तुलना में करीबन १२ प्रतिशत छोटा होने का चौकानेवाला दावा किया है|

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने व्यापार युद्ध का ऐलान करने के बाद चीन की अर्थव्यवस्था को मिल रहे झटकों की तीव्रता बढ रही है, यह लगातार सामने आ रहा है| पिछले वर्ष के दौरान चीन के अर्थव्यवस्था को लेकर प्रसिद्ध हो रही सरकारी और जागतिक वित्तसंस्थाओं के आकडों से यह स्पष्ट हुआ है| पिछले वर्ष के आखिरी समय में चीन की अर्थव्यवस्था ने तीन दशकों में सबसे नीचले स्तर पर पहुंची है, यह भी स्पष्ट हुआ था| लेकिन, उसके बाद भी चीन की अर्थव्यवस्था में बडी गिरावट शुरू है, यह नए आकडों से सामने आ रहा है|

चीन, अर्थव्यवस्था, बडी गिरावट, आयात-निर्यात, शेअर बाजार, गिराव, बीजिंग, डोनाल्ड ट्रम्पचीन की ‘नैशनल ब्युरो ऑफ स्टॅटिस्टिक्स’ ने दी हुई जानकारी के नुसार फरवरी महीनों में चीन की निर्यात में करीबन २०.७ प्रतिशत गिरावट हुई है| चीन की अर्थव्यवस्था का प्रमुख अंग रहनेवाली निर्यात में हुई गिरावट पिछले तीन दशकों में सबसे बडी गिरावट साबित हुई है| निर्यात के साथ आयात में भी करीबन पांच प्रशितत की कमी हुई है| आयात-निर्यात में हुई इस गिरावट का झटका चीन की व्यापारी लाभ को भी लग रहे है| जनवरी महीने में करीबन ३९ अरब डॉलर्स का लाभ होने के बाद फरवरी में यह आंकडा लगभग ४ अरब डॉलर्स तक गिरा है|

चीन की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान होने वाले इन क्षेत्रों में हुई गिरावट के पडसाद शुक्रवार के दिन शेअर बाजार में दिखाई दिए| शुक्रवार के दिन चीन का प्रमुख ‘शांघाई कंपोझिट इंडेक्स’ लगभग चार प्रतिशत गिरावट का सामना करना पडा| यह पांच महीनों में हुई सबसे गिरावट साबित हुई है| पिछले हफ्तें में चीन के उत्पाद क्षेत्र के हालात भी खराब होने की जानकारी दी गई थी|

चीन की हुकूमत भी अर्थव्यवस्था की गिरावट हो रही है, यह स्वीकारने पर विवश हुई है| प्रधानमंत्री ली केकिआंग इन्होंने नजदिकी समय में अर्थव्यवस्था के सामने बडे खतरे और चुनौती है एवं स्थिति काफी जटिल होने का वक्तव्य किया था| साथ ही वर्ष २०१९ में चीन की अर्थव्यवस्था का विकास दर छह प्रतिशत तक रह सकता है, यह संकेत भी चीन के प्रधानमंत्री ने दिए है|

चीन की अर्थव्यवस्था की शुरू गिरावट के पीछे अमरिका के साथ शुरू व्यापार युद्ध प्रमुख घटक होने की बात स्पष्ट हुई है| इस वजह से फिलहाल अमरिका के साथ शुरू व्यापारी चर्चा चीन की हुकूमत के लिए निर्णायक साबित हुई है और इस चर्चा की असफलता चीन के अर्थव्यवस्था के लिए नया खतरा साबित होगी, ऐसे संकेत विश्‍लेषक दे रहे है|

इस दौरान चीन ने पिछले कुछ वर्षों में अर्थव्यवस्था की प्रगती के विषय में किए दावे झुठें होने का दावा अमरिका के शीर्ष अभ्यास गुट ने किया है| ‘ब्रुकिंग्ज इन्स्टिट्यूशन’ इस अभ्यास गुट के नए अहवाल में यह दावा किया है और वर्ष २००८ से २०१६ के नौ वर्षों के दौरान चीन की यंत्रणाओं ने अर्थव्यवस्था के अहम आंकडे बढा चढा कर पेश किए है, यह आरोप भी इस अहवाल में रखा गया है| इन झुठों आंकडों की वजह से चीन की अर्थव्यवस्था का आखार वर्तमान में बताया जा रहा है उससे कम से कम १२ प्रतिशत कम होने की बात ‘ब्रुकिंग्ज इन्स्टिट्यूशन’ ने कही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.