महाराष्ट्र में चौबीस घंटों में कोरोना के २७ मरीज़ों की मौत

मुंबई,  (वृत्तसंस्था) – महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मृतकों की संख्या ३६९ पर पहुँची होकर, सोमवार को दिन भर में राज्य में कोरोना से २७ लोगों की जान गयी। साथ ही, इस एक दिन में ५२२ नये मरीज़ दर्ज़ हुए हैं। इससे राज्य में कोरोना के कुल मरीज़ों की संख्या बढ़कर ८,५९० पर पहुँची है। मुंबई में ही १५ लोगों ने दम तोड़ा होकर, ३१५ नये मरीज़ पाये गए हैं। 

राज्य में कोरोनावायरस का प्रसार बढ़ रहा होकर, इस संक्रमण को रोकने के लिए युद्धस्तर पर उपाययोजनाएँ शुरू हैं। केंद्र सरकार की सूचनाओं के अनुसार अब तक एक लाख ७६ हज़ार विलगीकरण बेड्स का प्रबन्ध किया गया है। अस्पतालों का वर्गीकरण तीन श्रेणियों में किया गया होकर, गंभीर मरीज़ों के लिए होनेवाले पहली श्रेणि के अस्पतालों में ३२ हज़ार ८६१ बेड्स तैयार हैं। साथ ही, तीन हज़ार व्हेंटीलेटर्स भी राज्य में उपलब्ध होने की जानकारी स्वास्थ्यमंत्री राजेश टोपे ने दी है।

राज्य में इस संक्रमण के मृतकों की संख्या और मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ रही होने के कारण चिंता बढ़ गयी है। ख़ासकर मुंबई और पुणे में मरीज़ बढ़ने का प्रमाण सर्वाधिक है। सोमवार को राज्य में इस संक्रमण से २७ लोगों ने दम तोड़ा; वहीं, ५२२ नये मरीज़ पाये गए। मुंबई में ही अब तक २१९ लोग मारे गये होकर, कुल मरीज़ों की संख्या ५,५८९ पर पहुँच चुकी है। पुणे में अब तक १,१९३ मरीज़ पाये गए हैं। ८६ लोगों की इस संक्रमण से मृत्यु हुई है। साथ ही, राज्य में फिलहाल १ लाख ४५ हज़ार लोग क्वारंटाईन होकर इस संक्रमण से १,२७२ मरीज़ ठीक हुए होने की जानकारी राज्य सरकार ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.