‘ईर्ष्या से परेशान पड़ोसी देशों द्वारा भारत को अस्थिर करने की कोशिश’ : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह

रायपूर, दि. ६ (पीटीआय) – ‘भारत की प्रगति के कारण ईर्ष्या से परेशान हुए पड़ोसी देश भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं| इसके लिए आतंकवाद का इस्तेमाल हो रहा है| लेकिन आतंकवाद यह बहादूरों द्वारा नहीं, बल्कि कायरों द्वारा इस्तेमाल होने वाला रास्ता है, यह बात किसी की भी समझ नहीं आती, ऐसे कड़े शब्दों में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को फटकार लगायी है| पाकिस्तान का ठेंठ ज़िक्र ना करते हुए राजनाथ सिंह ने, पड़ोसी देशों के इस आतंकवादी कारनामों के आगे भारत कभी भी नहीं झुकेगा, ऐसा डटकर कहा है|

ईर्ष्याछत्तीसगड राज्य के १६ वें स्थापना दिन के अवसर पर न्यू रायपूर में आयोजित किये गये कार्यक्रम में राजनाथ सिंह बोल रहे थे| भारत ते़ज़ी से आर्थिक विकास कर रहा है| दुनिया में भारत को ‘सर्वोत्तम विकास दर से प्रगति करने वाला देश’ ऐसी पहचान मिली है| भारत का यह विकास और प्रगति, ईर्ष्या से जलनेवाले पड़ोसी देशों को हज़म होना मुश्किल सा बन गया है| इसलिए यह देश भारत को अस्थिर बनाने के लिए षड्यंत्र रचाकर उसके लिए आतंकवाद का इस्तेमाल कर रहा है| लेकिन चाहे कुछ भी हो जाए, भारत इस आतंकवाद के सामने झुकेगा नहीं| देश की सक्षम सरकार इन चुनौतियों का मुकाबला करेगी, ऐसा भरोसा इस समय केंद्रीय गृहमंत्रियों ने दिलाया|

छत्तीसगड राज्य का विकास शुरू हुआ है| लेकिन इस राज्य में चल रहे माओंवादियों के कारनामे, यह अभी तक सबसे बड़ा चिंता का विषय बना हुआ है| माओवादियों को यहाँ के गाँव तक जानेवालीं सड़कें नहीं चाहिए| माओवादिंयों को यहाँ के बच्चों के लिए उच्च दर्ज़े की शिक्षा नहीं चाहिए| युवाओं को रोजगार मिलते हुए माओवादियों को देखना नहीं है, ऐसा कहकर, माओवादियों की वजह से विकास के प्रक्रिया रूक गयी है, ऐसी आलोचना राजनाथ सिंह ने की| इसके साथ ही, माओवादी तत्त्वज्ञान का उदय और पुरस्कार जिस चीन से हुआ है, उस चीन में आज माओवाद को कुछ स्थान नहीं है, इसकी तरफ भी राजनाथ सिंह ने सबका ग़ौर फ़रमाया| इसलिए माओवादियों ने यह विचारधारा छोड देनी चाहिए और उसके बाद सरकार इस क्षेत्र का किस तरह से विकास करती है यह देखना चाहिए, ऐसा केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा|

माओवादियों ने माओवाद को छोड देना चाहिए, वरना सरकार उन्हे माओवाद छोड देने के लिए मजबूर करेगी, ऐसी चेतावनी भी इस समय केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दी| पिछले कुछ महीनों से, केंद्र द्वारा तथा माओवादियों से परेशान राज्यों की सरकारों की तरफ से कड़ी कार्रवाई शुरू हो चुकी है| इसके कारण माओवादियों की ताकत कमी होती नजर आ रही है| इससे प्रत्यार्पण करनेवाले माओवादी युवकों की तादाद बढ़ रही है| इस पृष्ठभूमि पर, केंद्रीय गृहमंत्री ने यह आवाहन करके, माओवादियों को यह हिंसा की राह पर चलानेवाली विचारधारा छोड़ने का आवाहन किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.