इटली में कोरोना व्हायरस की महामारी से एक हजार से भी अधिक लोगों की मौत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

रोम – चीन नेकोरोना व्हायरसकी महामारी पर काबू करने का दावा किया है तभी यूरोप के इटली में इस विषाणु ने कोहराम मचाया है| इटली मेंकोरोना व्हायरसकी महामारी से मरनेवालों की संख्या एक हजार से भी अधिक हुई है और ऐसे में इस महामारी से पीडित मरीजों की संख्या बढकर १५ हजार हुई है| इटली के अस्पतालों में कोरोना व्हायरस के पीडितों को रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था ना होने से इन मरीजों को अब टेंट में रखने का दिन इटली को देखना पड रहा है| इसी बीच कोरोना व्हायरस की महामारी १३० से भी अधिक देशों में फैली है और इस महामारी से पांच हजार से भी अधिक लोगों की मौत होने की जानकारी जागतिकस यंत्रणा साझा कर रही है| यूरोप के अहम देश के तौर पर जानेवाले इटली में पांच दिन पहलेलॉकडाउनका ऐलान किया गया था| इसके बाद देश मेंकोरोना व्हायरसकी महामारी पर नियंत्रण प्राप्त होगा, यह दावा किया जा रहा था| पर, असल में पीछले पांच दिनों में इटली में कोरोना व्हायरस के मरीज और हो रही मौत के आंकडें लगातार बढते दिख रहे है| गुरूवार के दिन मात्र २४ घंटों में इटली में कोरोना व्हायरस से पीडित ,६५१ नए मरीज देखें गए| इसी दौरान इस बीमारी के कारण इटली में १९० लोगों की मौत हुई है, यह जानकारी स्थानिय यंत्रणा ने साझा की

इटली में कोरोना व्हायरस के कारण कोहराम मचा है तभी देश की स्वास्थ्य यंत्रणा के प्रमुख डॉक्टर रॉबर्टो स्टेला की भी मृत्यु होने की बात सामने आयी है| डॉक्टर स्टेला ६७ वर्ष के थे| इटली में बनी स्थिति का यूरोप के अन्य देशों को झटका लगना शुरू हुआ है| यूरोप में करीबन ३० देशों में कोरोना व्हायरस के २२ हजार से भी अधिक मरीज देखें गए है और इस दौरान हुई मौत का आंकडा दो हजार तक जा पहुंचा है| इसमें फ्रान्स, जर्मनी, ब्रिटेन और स्पेन का समावेश है| कई देशों ने इटली से सटी सीमा और वहां से हो रही यातायात बंद की है और शिक्षासंस्था सार्वजनिक कार्यक्रम, क्रिडा स्पर्धाओं पर पाबंदी लगाने का ऐलान किया है|

यूरोप में इस महामारी का दायरा बढ रहा है और इस कारण एशियाई एवं खाडी क्षेत्र के देशों में भी चिंता का माहौल बना है| एशिया एवं खाडी के अधिकांश देशों ने यूरोप से पहुंच रहे यात्रियों को प्रवेश देने से इन्कार किया है| इस दौरान यात्रियों के विजा और हवाई सेवा भी रद्द करने का निर्णय किया गया है| जापान की सरकार कोआपत्कालका ऐलान करने का अधिकार प्रदान करने के लिए कानून पारित किया है और अगले कुछ दिनों में जापान में इस पर अमल होने के संकेत दिए जा रहे है|

कोरोना व्हायरस की महामारी ने दुनिया भर में कई नामांकित व्यक्तियों को भी चपेट में लिया है| ऑस्ट्रेलिया के गृहमंत्री पीटर डटन को भी कोरोना ने जखडने की खबर सामने आयी है| कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्य्रुड्यू की पत्नी भी कोरना व्हायरस से पीडित हुई है और इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने स्वयं १४ दिनों के लिएआयसोलेशन पीरियडमें जाने का निर्णय किया है| इसी दौरानकोरोना व्हायरसकी महामारी फैल रही है और तभी चीन के ३० हजार से भी अधिक छात्र ऑस्ट्रलिया पहुंचने की जानकारी सामने रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.