कोरोना व्हायरस की महामारी से इटली में हुई मरीजों की मौत की संख्या चीन से भी अधिक हुई

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

रोम/ब्रुसेल्स/जेरूसलेम – इटली में कोरोना व्हायरस से हुई मौत की संख्या बढकर चीन से भी अधिक हुई है। इस महामारी से इटली में अबतक ३,४०५ लोगों की मौत हुई है। इस दौरान चीन में इस महामारी से पीडित ३,२४४८ लोगों की मौत हुई है। इस के साथ ही इटली की स्थिति अब और भी गंभीर बनी है और पीछले २४ घंटों में इटली में कोरोना व्हायरस के ४२७ मरीजों की मौत हुई है। तभी यूरोपिय देशों में इस महामारी से पीडित मरीजों की संख्या बढकर एक लाख से भी अधिक हुई है। दुनियाभर में इस महामारी ने अबतक २.५ लाख लोगों को चपेट में लिया है। अमरिका के कैलिफोर्निया राज्य ने लॉकडाउन काऐलान करके इस महमारी को रोकने के लिए युद्धस्तर पर कोशिश शुरू की है।

इटली, स्पेन, जर्मनी, फ्रान्स, स्वित्जर्लैंड, ब्रिटेन, नेदरलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, नार्वे, स्वीडन, डेन्मार्क और पोर्तुगाल इन यूरोपिय देशों में इस महामारी का फैलाव काफी तेज हो रहा है। अबतक यूरोपिय देशों में इस महामारी के मरीजों की संख्या बढकर एक लाख से भी अधिक हुई है। चीन के वुहान के बाद अब इस महामारी का दुसरा केंद्र बनें इटली में 3,405 लोगों ने दम तोडा है। इटली के लोंबार्डी प्रांत के बरगैमो शहर में इस महामारी से सबसे अधिक लोगं की मौत हुई है। वहां पर दफनभूमि में जगह की कमी बनी है और इस कारण 65 शव दफन करने के लिए वहां से दुसरें प्रांत में भेजने के लिए यंत्रणा मजबूर हुई है। वहां पर इस महामारी से 600 लोगों की मौत होने की जानकारी दी जा रही है। पर, अभी अस खबर की अधिकृत स्तर पर पुष्टी नही हो सकी है। 

यूरोप में इठली के बाद स्पेन में इस महामारी ने सबसे अधिक लोगों को चपेट में लिया है। स्पेन में कोरोना व्हायरस के 20 हजार से भी अधिक मरीज देखें गए है। यूरोप की स्थिति इससे अधिक खराब हुई है और अगले दिनों में यह महामारी और भी भयंकर होगी, यह चिंता व्यक्त की जा रही है। प्रगत स्वास्थ्य सुविधा होनेवाले इस देश में भी अब जरूरी सुविधा और वैद्यकीय उपलब्धियों की कमी बनने का चित्र दिखाई दे रहा है। इसी बीच, अमरिका में इस महामारी के कारण 217 लोगों की मौत हुई है और अबतक 14,387 लोग पीडित हुए है। अमरिका के कैलिफोर्निया राज्य के गव्हर्नर गैव्हिल न्यूसॉम ने गुरूवार से लॉकडाउन शुरू करने का ऐलान किया है।

कैलिफोर्निया के नागरिक अगली सूचना प्राप्त होने तक घर पर ही रहें, यह इशारा न्यूसॉम ने दिया है। कैलिफोर्निया के साथ ही अमरिका के टेक्सास राज्य ने भी लॉकडाउन का ऐलान किया।इस्रायल में भी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने सात दिन के लिए आपात्काल का ऐलान किया है। इस दौरान में इस्रायली नागरिक आत्यंतिक जरूरत केबिना घर से बाहर ना निकलें, यह इशारा प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू ने दिया है। यह निवेदन नही है, ना ही यह बिनती है। बल्कि यह आदेश है और इसका पालन करने के लिए सभीयों को मजबूर किया जाएगा, यह इशारा भी नेत्यान्याहू ने दिया।

इस्रायल में कोरोना व्हायरस के सात सौ से भी अधिक मरीज देखें गए है और 10 लोगों का स्वास्थ्य काफी गंभीर होने की बात कही जा रही है। इस महामारी का फैलाव बढने के बाद इस्रायल ने विश्‍वभर से अपने नागरिकों को स्वदेश लौटने की सूचना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.