सौदी, इजिप्ट की आलोचना के खिलाफ इस्रायल का बायडेन प्रशासन को इशारा – इस्रायल के अखबार का दावा

अमरीका का बायडेन प्रशासन मानव अधिकारों के मुद्दे पर सौदी अरब और इजिप्ट पर अति आलोचना ना करे। इससे सौदी और इजिप्ट अमरीका के खिलाफ हो जाएंगे और ईरान, चीन और रशिया के गुट में शामिल होंगे, यह इशारा इस्रायल ने दिया है। इस्रायल के अखबार ने सरकारी अधिकारी के दाखिले से यह खबर प्रसिद्ध की है। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की अफ़गानिस्तान से गैर-ज़िम्मेदाराना ढ़ंग से की गई वापसी के कारण अमरीका ने विश्‍व के अपने मित्रदेशों का भरोसा खो दिया है, यह चिंता जताई जा रही है। ऐसी स्थिति में इस्रायल ने बायडेन प्रशासन को यह इशारा देना अहमियत रखता है।

saudi-egypt-israel-biden-administration-2सात महीने पहले अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष पद का ज़िम्मा संभालने के बाद बायडेन ने विदेश नीति में मानव अधिकारों के मुद्दे को बड़ी अहमियत देने की बात स्पष्ट की थी। बायडेन ने सार्वजनिक तौर पर सौदी अरब और इजिप्ट का ज़िक्र करना टाल दिया था। लेकिन, अमरीका के साथ संबंध जारी रखने हों तो मित्र और सहयोगी देशों ने मानव अधिकारों पर काम करके अपनी व्यवस्था में सुधार करने की आवश्‍यकता होने का बयान बायडेन ने किया था। इस मुद्दे पर अमरीका ने सौदी की लष्करी सहायता पर भी रोक लगाई थी।

अमरीका की इस भूमिका पर इस्रायल ने चिंता जताई है, यह दावा इस्रायल के अखबार ने किया। अमरीका ने सौदी के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान और इजिप्ट के राष्ट्राध्यक्ष अब्देल फताह अल-सिसी को आलोचना का लक्ष्य किया तो यह दोनों नेता अमरीका से दूर चले जाएँगे। ऐसा हुआ तो सौदी और इजिप्ट अमरीका के खिलाफ ईरान एवं चीन और रशिया के गुट में शामिल हो जाएँगे। यह गतिविधियाँ अमरीका और इस्रायल के हिते के लिए काफी घातक साबित होंगी, यह इशारा इस्रायल ने बायडेन प्रशासन को दिया। इस्रायली अफ़सर ने नाम घोषित ना करने की शर्त पर यह जानकारी प्रदान की।

saudi-egypt-israel-biden-administration-1इस्रायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने बीते हफ्ते अमरीका का दौरा किया था। प्रधानमंत्री बेनेट ने राष्ट्राध्यक्ष बायडेन से मुलाकात तरते समय क्या यह मुद्दा भी उठाया था, इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन, बेनेट सरकार ने बायडेन प्रशासन को सौदी और इजिप्ट को लेकर अपनी भूमिका से पहले ही अवगत कराया था, ऐसा इस्रायली अखबार ने कहा है। इस मुद्दे पर अमरीका और इस्रायल ने अभी अधिकृत स्तर पर प्रतिक्रिया दर्ज़ नहीं की है।

इसी बीच, बायडेन प्रशासन द्वारा ईरान के साथ परमाणु समझौते की बातचीत जारी रखने का निर्णय सौदी, यूएई और इजिप्ट को मंजूर नहीं है। ऐसी स्थिति में बायडेन प्रशासन ने मानव अधिकार के मुद्दे पर सौदी और इजिप्ट को चोट पहुँचाई तो यह दोनों देश अमरीका के खिलाफ हो जाएँगे। इसकी वजह से दोनों अरब देश चीन और रशिया के गुट में शामिल होंगे, इस बात का अहसास इस्रायल करा रहा है।

बायडेन प्रशासन अमरीका और मित्रदेशों के हितों से अधिक मानव अधिकारों के मुद्दों को फिजूल अहमियत दे रहा है, ऐसी आलोचना अमरीका के विपक्षी दल के नेता कर रहे हैं। इसी दौरान मानव अधिकार पैरों तले कुचल रहे चीन और ईरान जैसे देशों की हरकतों को बायडेन प्रशासन नजरअंदाज कर रहा हैं। यह बात बायडेन प्रशासन की नीति की विसंगति स्पष्ट करने के लिए पर्याप्त है, ऐसी तीखी आलोचना अमरीका की रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.