इस्राइल लेबनॉन को अश्मयुग में धकेल देगा – इस्राइली गुप्तचर विभाग के मंत्री का इशारा

जेरुसलेम: ‘आने वाले समय में लेबनोन पर हिजबुल्लाह का प्रभाव नष्ट करने के लिए, इस्राइल ने युद्ध पुकारा तो लेबनोन अश्मयुग में धकेला जाएगा’, ऐसा इशारा इस्राइल के परिवहन और गुप्तचर विभाग के मंत्री ‘इस्राइल काट्झ’ ने दिया है। ब्रिटेन के ‘एलाफ’ इस अरेबियन वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में काट्झ ने आने वाले युद्ध में इस्राइली लष्कर के हमले दक्षिण लेबनोन तक सिमित नहीं रहने वाले हैं, ऐसा इशारा दिया है।

‘सन २००६ में इस्राइल ने लेबनोन में स्थित हिजबुल्लाह के खिलाफ किया हुआ युद्ध मतलब इस्राइली लष्कर के लिए एक यात्रा थी। इस्राइली लष्कर इससे भी भीषण कारवाई कर सकता है’, ऐसा इस्राइली मंत्री ने कहा है। भविष्य में फिरसे युद्ध हुआ, तो वह लेबनोन के लिए आसान नहीं होगा, ऐसा भी काट्झ ने आगे कहा है। ‘कुछ दिनों पहले सऊदी के नेता ने लेबनोन के हिजबुल्लाह को गुफा में भेजने की धमकी दी थी। लेकिन लेबनोन ने इस्राइल के खिलाफ युद्ध पुकारा तो अश्मयुग में भेजेंगे’, ऐसा इशारा काट्झ ने दिया है।

लेबनॉन, युद्ध, अश्मयुग, इस्राइल, इशारा, जेरुसलेम, सऊदी अरेबिया

पिछले महीने में सऊदी अरेबिया ने खाड़ी के लिए नियुक्त किए विशेष मंत्री ‘थामेर अल-सभान’ ने लेबनोन पर हमले करने की धमकी दी थी। ईरान समर्थक हिजबुल्लाह को समर्थन देकर लेबनोन ने सऊदी के खिलाफ युद्ध पुकारने का आरोप सभान ने लगाया था। इस गलती के लिए सऊदी भीषण हमले करके लेबनोन को गुफा में भेज देगा, ऐसा इशारा सभान ने दिया था। इसका उल्लेख काट्झ ने किया है।

साथ ही काट्झ ने लेबनोन की वर्तमान परिस्थिति पर भी चिंता जताई है। ‘लेबनोन के प्रधानमंत्री साद हरिरी ने दिए इस्तीफे के बाद लेबनोन में परिस्थिति बिगड़ गई है। वर्तमान की स्थिति में जरुरत पड़ने पर इस्राइल अब भी हिजबुल्लाह के खिलाफ लष्कर का इस्तेमाल कर सकता है’, ऐसा भी काट्झ ने कहा है।

साथ ही इसके आगे का इस्राइल का युद्ध पूरे लेबनोन को कवर करेगा, ऐसा इशारा काट्झ ने दिया है। लेबनोन में हिजबुल्लाह का प्रभाव बढने की चिंता काट्झ ने व्यक्त की है। हिजबुल्लाह का यह बढ़ता प्रभाव इस्राइल की सुरक्षा के लिए चुनौती साबित हो रही है और लेबनोन में चल रही इन गतिविधियों को इस्राइल शांति से देखते नहीं बैठगा, ऐसा काट्झ ने कहा है।

‘इससे पहले का हिजबुल्लाह के खिलाफ का युद्ध सिर्फ लेबनोन की दक्षिण सीमा तक सीमित था। दक्षिण लेबनोन में स्थित हिजबुल्लाह के ठिकानों को इस्राइली लष्कर ने लक्ष्य बनाया था। लेकिन इसके आगे के युद्ध में इस्राइली लष्कर पूरे लेबनोन पर हमला करेगा’, ऐसा दावा काट्झ ने किया है।

हिजबुल्लाह को हथियारों की आपूर्ति करने वाले ईरान पर भी काट्झ ने निशाना साधा है। ईरान इस्राइल के साथ साथ अरब देशों की सुरक्षा के लिए भी खतरनाक है। इसलिए इस खतरे के खिलाफ एक हो जाएं, ऐसा आवाहन काट्झ ने किया है। उनके इस विधान पर ईरान और हिजबुल्लाह की प्रतिक्रिया अपेक्षित है।

इस्राइल के परिवहन और गुप्तचर विभाग के मंत्री काट्झ को, इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतान्याहू का नजदीकी माना जाता है। इस्राइल और सऊदी अरेबिया और अरब मित्र देशों के बिच सहकार्य के समर्थन के तौर पर काट्झ पहचाने जाते हैं। कुछ घंटों पहले काट्झ ने सऊदी अरेबिया को इस्राइल और फिलिस्तीन के बिच शांति चर्चा के लिए मध्यस्थ करने का आवाहन किया था। उसीके साथ ही इस्राइल और सऊदी के बिच रेल परिवहन शुरू हो जाए, इसके लिए काट्झ ने प्रस्ताव भी रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.