पर्शियन खाडी में ईरान के विरोध में अमरिका की कार्रवाई में इस्रायल भी शामिल होगा – इस्रायली विदेशमंत्री कात्झ का ऐलान

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरजेरूसलम: पर्शियन खाड़ी में ईरान का बढ़ता प्रभाव रोकने के लिए और इस समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अमरिका ने बनाए मित्र देशों के गठबंधन में इस्रायल भी शामिल होने वाला हैं| इस्रायल के विदेश मंत्री ‘यीस्रायल कात्झ’ ने यह घोषणा की हैं|

पिछले महीने में ईरान ने पर्शियन खाड़ी से यात्रा करने वाले ब्रिटन का ईंधन टैंकर कब्जे में किया था| पूरी पर्शियन खाड़ी पर ईरान की हुकूमत होने के कारण आगे भी इस समुद्री क्षेत्र से यात्रा करने वाले विदेशी टैंकर्स पर कार्रवाई करने की धमकी ईरान ने दी थी| ईरान की यह धमकी मतलब समुद्री डकैती होने का आरोप करते हुए अमरिका ने दुनिया भर के अपने मित्र देशों को प्रर्शियन खाड़ी में ईरान के विरोध में मोर्चा खोलने के लिए एक होने का आवाहन किया था| व्यापार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाले इस समुद्री क्षेत्र में जहाजों की सुरक्षा के लिए जंगी जहाज रवाना करने की घोषणा अमरिका ने की थीं|

अमरिका के इस आवाहन को इस्रायल ने उत्तर दिया हैं| पर्शियन खाड़ी की सुरक्षा के लिए इस्रायल अमरिका के नेतृत्व में शामिल होने की विदेश मंत्री कात्झ ने मंगलवार को इस्रायल की संसद की ‘विदेशी और रक्षा समिति’ के सामने बात करते हुए बताया हैं|

अमरिका ने किए आवाहन के अनुसार इस्रायल खाड़ी में जंगी जहाज रवाना करेगा क्या, यह विदेश मंत्री कात्झ ने स्पष्ट नहीं किया| लेकिन, अमरिका और मित्र देशों के नेतृत्व को ईरान के विषय में गोपनीय जानकारी प्रदान करने का काम किया जाएगा, ऐसे स्पष्ट संकेत कात्झ ने दिए हैं| उसी के साथ इस नेतृत्व को आवश्यक सहयोग इस्रायल द्वारा प्रदान किया जाएगा, ऐसा कात्झ ने कहा हैं|

ईरान के विरोध में इस नेतृत्व के लिए इस्रायल के संबंधित अधिकारी अमरिका और मित्र देशों को संपर्क करें, ऐसी सूचना कात्झ ने विदेश मंत्रालय को दी थीं| ईरान का प्रभाव रोकना और खाड़ी देशों के साथ इस्रायल के संबंध दृढ़ करना ही इस्रायल के हित में हैं, ऐसा कात्झ ने संसद में कहा हैं|

कुछ दिनों पहले विदेश मंत्री कात्झ ने ‘संयुक्त अरब अमीराती’ (युएई) की यात्रा की थीं| इस यात्रा में भी अमरिका के ईरान विरोधी कार्रवाई में शामिल होने के बारे में यूएई के नेताओं के साथ आम सहमति होने का कात्झ ने स्पष्ट किया हैं|

दौरान, कुछ घंटें पहले ही ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने अमरिका के ईरानविरोधी मोर्चे में शामिल होने की घोषणा की थीं| अभी इस्रायल भी इसमें शामिल होने से खाड़ी में होने वाली घटनाओं की गंभीरता अधिक बढ़ गई हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.