सीरिया के होम्स, कुनित्रा में इस्रायल ने किए हवाई हमलें – सीरियन मुखपत्र का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरदमास्कस: सीरिया के होम्स प्रांत और कुनित्रा सीमा पर इस्रायल की सेना ने बुधवार की रात किए हवाई हमले में सीरियन सैनिक मारा गया है और चार लोग घायल हुए है| इस्रायली लडाकू विमानों ने लेबनान और गोला पहाडी की सीमा का इस्तेमाल करके यह हमलें किए है, यह दावा सीरियन मुखपत्र कर रहा है| ऐसे में इस्रायल ने हमेशा की तरह इस हमले से संबंधित खबर पर प्रतिक्रिया नही दी है|

सीरियन मुखपत्र ने जारी की हुई जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात इस्रायल के सैदा क्षेत्र से दक्षिणी सीमा पर स्थित कुनित्रा में पहला हवाई हमला हुआ| इसके बाद कुछ ही मिनिटों में लेबनान की हवाई सीमा से होम्स प्रांत में जोरदार हवाई हमलें हुए| इस्रायली सेना ने किए यह हमलें अपनी हवाई सुरक्षा यंत्रणा ने कामयाबी के साथ रोके है, यह दावा भी सीरियन मुखपत्र ने किया है|

ऐसे में इस हवाई हमले के दौरान होम्स और कुनित्रा पर राकेट गिरने की बात स्थानिय लोगों ने कही है| इसके फोटो और वीडियोज् भी सीरियन जनता ने सोशल मीडिया पर जारी किए है| ऐसे में कुनित्रा और होम्स में स्थित हिजबुल्लाह के हथियारों के भंडार को लक्ष्य करने के उद्देश्य से यह हमलें किए गए| इस वजह से इन हमलों में हिजबुल्लाह का काफी बडा नुकसान होने का दावा सीरिया की मान अधिकार संगठन ने किया है| इससे सीरियन मुखपत्र ने फिर से झुठी जानकारी सार्वजनिक करने की बात स्पष्ट हुई है| पर, इस्रायल की इस कार्रवाई पर सीरियन मुखपत्र ने आलोचना की है|

फिर एक बार इस्रायल के हवाई हमलों की वजह से यात्री विमानों की सुरक्षा के लिए खतरा बना था, यह दावा सीरियन मुखपत्र ने किया है| इस्रायल के लडाकू विमानों ने लेबनान की सीमा से यह हमला किया| उस समय कतार के दो यात्री विमान इस हवाई सीमा में सफर कर रहे थे| इस्रायल के हमलों के बाद कतारी विमान सीरिया की हवाई सीमा में प्रवेश करने से दूर रहे, और बडी दुर्घटना होते होत बची, यह बात सीरियन मुखपत्र ने अपने आरोपों में कही है|

सीरिया में ईरान का प्रभाव नष्ट करना इस्रायल की प्राथमिकता रहेगी| अगले वर्ष के अंत तक सीरिया से ईरान की सेना और ईरान से जुडे गुटों के आतंकियों को भगाया जाएगा’, यह ऐलान इस्रायल ने पहले ही किया था| पर, इस्रायल ने अभीतक सीरिया में किए हमलों पर कभी ज्यादा बयान नही दिया है| इसकी जानकारी अबतक सीरियन माध्यम ही सार्वजनिक करते रहे है| सीरिया की अस्साद हुकूमत के लिए मुश्किल ना हो और सीरियन सेना का मनोबल कम ना हो, इस का ध्यान रखकर सीरियन माध्यम इस्रायल के हमलों की खबरें देते रहे है| इस वजह से इन हमलों का पुरा ब्यौरा सामने आना काफी कठीन बना है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.