ईरान के बढते खतरे की पृष्ठभूमि पर इस्रायल ने अरब देशों के साथ सहयोग बढाया – ‘मोसाद’ के प्रमुख का बयान

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतेल अवीव: ओमान की राजधानी मस्कत में इस्रायल अपने विदेश मंत्रालय के कार्यालय निर्माण करनेवाला है| ओमान के साथ मैत्रीपूर्ण सहयोग का महत्वपूर्ण स्तर के तौर पर इस्रायल यह कार्यालय शुरू करेगा, यह घोषणा इस्रायली गुप्तचर यंत्रणा ‘मोसाद’ के प्रमुख योसी कोहेन ने की है| ईरान के बढ़ते खतरे की पृष्ठभूमि पर अरब देश इस्रायल के साथ सहयोग स्थापित करने की जानकारी कोहेन ने दी है| इस्रायल के विदेशमंत्री ‘इस्रायल कात्झ’ यह संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर होकर उन्होंने यूएई के बड़े नेताओं से भेंट की है|

मोसाद के प्रमुख योसी कोहेन ने इस्रायल में एक कार्यक्रम में बोलते हुए वर्तमान गतिविधियां इस्रायल एवं अरब देशों को पास ला रही है, ऐसा दावा किया है| ओमान के साथ इस्रायल का महत्वपूर्ण सहयोग स्थापित होने की जानकारी कोहेन ने दी है| १९९० के दशक में इस्रायल और ओमान में व्यापारी कार्यालय शुरू करने के बारे में सहमति हुई थी| पर अगले कुछ वर्षों में गाजापट्टी का विवाद छिड़ा एवं यह सहयोग पीछे रह गया| पर पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने ओमान का दौरा करने के बाद फिर एक बार दोनों देशों के सहयोग के लिए प्रयत्न शुरू हुए है, ऐसी जानकारी कोहेन ने दी है|

इस सहयोग की पृष्ठभूमि पर जल्द ही मस्कत शहर में इस्रायली विदेश मंत्रालय के कार्यालय का निर्माण होने की बात कोहेन ने कही है| पर इस्रायल और ओमान में सहयोग दर्शनी होकर व्यापक गतिविधियां भी शुरू होने की बात कोहेन ने कही है| सिर्फ ओमान ही नहीं बल्कि जॉर्डन, इजिप्त और खाड़ी क्षेत्र के अन्य अरब देश इस्रायल के साथ इस तरह से सहयोग स्थापित कर रहे है, यह कोहेन ने कही है| इस्रायल और अरब देशों में यह सहयोग समान हितसंबंधों पर आधारित है| ईरान और आतंकवाद विरोधी कार्रवाई इस मुद्दे पर इस्रायल और अरब देशों में सहमति होने की बात मोसाद के प्रमुख ने कही है|

ईरान का परमाणु कार्यक्रम तथा सीरिया, इराक, येमन, लेबनान में ईरान से जुडे आतंकी संगठनों के विरोध में कार्रवाई का जिक्र कोहेन ने किया है| इस्रायल और अरब देशों में इस बढ़ते संपर्क के लिए अमरिका तथा रशिया का सहयोग मिल रहा है| यह सहयोग मतलब इस्रायल और अरब देशों को मिला एक मात्र अवसर होकर, इसका सबसे अधिक फायदा उठाने के लिए इस्रायल के प्रयत्न शुरू है, यह दावा कोहेन ने किया है| इस सहयोग के हिस्से के तौर पर इस्रायल के वरिष्ठ नेता एवं अधिकारी अरब देशों की यात्रा कर रहे है, इसकी याद कोहेन ने दिलाई है|

इस्रायल के विदेशमंत्री कात्झ ने सोमवार के दिन यूएई का दौरा किया| संयुक्त राष्ट्रसंघ ने आयोजित ‘जागतिक मौसम बदलाव’ पर आधारित एक अंतरराष्ट्रीय बैठक के लिए कात्झ यूएई में उपस्थित थे| इश दौरान कात्झने यूएई के राजघराने के वरिष्ठ सदस्यों की भेंट लेने की जानकारी भी सामने आ रही है|

इससे पहले इस्रायल के प्रतिनिधि मंडल ने बाहरीन तथा यूएई का दौरा किया था| कुछ महीनों पहले अरब देशों के प्रतिनिधि मंडल ने इस्रायल का दौरा करने की खबर प्रसिद्ध हुई थी|

पिछले हफ्ते में बाहरीन में इस्रायल-पैलस्टाईन शांति चर्चा के बारे में महत्वपूर्ण बैठक हुई| इस बैठक में शांति चर्चा के मुद्दे पर अरब-खाड़ी देशों ने अपना कहना प्रस्तुत किया हैं| साथ ही अरब देशों ने इस्रायल से सहयोग बढ़ाने के संकेत भी दिए हैं| इस बैठक के लिए इस्रायल के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published.