उत्तर प्रदेश से ‘आयएसआय’ जासूस गिरफ्तार; पाकिस्तानी उच्चायुक्तालय के अधिकारियों के साथ संपर्क में था

फैजाबाद, दि. ३: उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से पाकिस्तान की विख्यात खुफिया एजन्सी ‘आयएसआय’ के लिए काम करनेवाले ‘अफ्ताब अली’ नाम के जासूस को गिरफ्तार किया गया है| यह जासूस भारत स्थित पाकिस्तान के उच्चायुक्तालय के अधिकारियों के साथ संपर्क में था, ऐसे पुख़्ता सबूत भारतीय यंत्रणा के हाथ लगे हैं|

जासूस को गिरफ्तार किया गया

पिछले साल पाकिस्तान के उच्चायुक्तालय के एक राजनैतिक अधिकारी को ‘जासूसी’ करते समय गिरफ्तार किया गया था| इसके बाद भारत से मेहमूद अख्तर नाम के पाकिस्तानी राजनैतिक अधिकारी को देश से निकाल बाहर कर दिया गया था| साथ ही, अख्तर के कबुलीजवाब में जासूसी के मामले में उलझे हुए और चार राजनैतिक अधिकारियों के नाम सामने आये थे|

पाकिस्तान पर, इन चारों अधिकारियों को वापस बुलाने की नौबत आ गई थी| इसके बाद पाकिस्तान के उच्चायुक्तालय का इस्तेमाल भारत में ‘जासूसी’ के लिए होता है, यह दर्शानेवाला दूसरा मामला सामने आया है|

फैजाबाद से गिरफ्तार किये गये ‘अफ्ताब अली’ की जाँच में सामने आये पाकिस्तान के राजनैतिक अधिकारियों का नाम जाँचयंत्रणा ने ज़ाहिर नहीं किया| लेकिन अफ्ताब पाकिस्तान उच्चायुक्तालय में कार्यरत राजनैतिक अधिकारी के संपर्क में था| इस अधिकारी से संपर्क करने के लिए सांकेतिक भाषा का इस्तेमाल किया जाता था, इस जानकारी की, उत्तर प्रदेश आतंकवादविरोधी पथक के महानिरीक्षक असीम अरुण ने पुष्टि की|

उत्तर प्रदेश ‘एटीएस’, ‘मिलिट्री इंटेलिजन्स’ और ‘यूपी इंटेलिजन्स’ द्वारा की गयी संयुक्त कार्रवाई में अफ्ताब को हिरासत में लिया गया| साथ ही, एक और संग्दिध को इस मामले में हिरासत में लिया होकर, कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है, ऐसा बताया जाता है।

अफ्ताब अली ने पाकिस्तान में जाकर ‘जासूसी’ की ट्रेनिंग ली थी| अफ्ताब ने पाकिस्तान के विसा के लिए कोशिश की थी| लेकिन उसे विसा देने से इन्कार किया गया| लेकिन जब अफ्ताब ने ‘आयएसआय’ के लिए काम करने के लिए राज़ी होने की बात वहाँ के अधिकारियों को सूचित की, तब जल्द ही विसा मंज़ूर हुआ, यह जाँच में सामने आया होने की जानकारी मीडिया ने दी है|

अफ्ताब के मोबाईल में उत्तर प्रदेश की कुछ संवेदनशील जगहों और सेना के बेस के फोटोग्राफ्स मिले हैं| इस जाँच में भारत में ‘आयएसआय’ चला रहे बड़े रॅकेट की पोल खुलने की संभावना जतायी जाती है|

इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच कई मुद्दों को लेकर तनाव बढ़ गया है| भारत के पूर्व राजनैतिक अधिकारी कुलभूषण जाधव को ‘आतंकवादी’ और ‘भारतीय जासूस’ करार देकर पाकिस्तान ने फ़ाँसी की सज़ा सुनाई है| इसी दौरान, सीमा पर दो भारतीय शहीद सैनिकों के मृतदेहों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने की घटना भी सामने आयी है| इसके बाद सामने आये ‘जासूसी’ मामले से, भारत में पाकिस्तानविरोधी भावना अधिक ही तीव्र हो सकती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.