पर्शियन खाडी के निकट ईरान का लडाकू विमान गिरा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतेहरान: पर्शियन खाड़ी के पास गश्ती करनेवाला ईरान का लड़ाकू विमान बुशेहर प्रांत में गिरा है| तांत्रिक खराबी की वजह से अपना विमान गिरा है और दोनों वैमानिक सुरक्षित होने की जानकारी ईरान के स्थानीय अधिकारी ने दी है| पर यह विमान पर्शियन खाड़ी के क्षेत्र में यकीनन कौन से मुहिम पर था, इसकी जानकारी देने से ईरान दूर रहा है|

पर्शियन खाड़ी क्षेत्र के पास होनेवाले बुशहर प्रांत में सदर्न तांगेस्थान भाग में यह विमान गिरा है| रविवार की दोपहर साढ़े बारा के आसपास ईरान का लड़ाकू विमान गिरने की जानकारी तांगेस्थान प्रांत के गवर्नर अब्दुलहुसैन रफीपुर ने दी है| तथा विमान में वैमानिकों ने सही समय पर पैरा इजैक्ट करने की वजह से वह बचे हैं, ऐसा रफीपुर ने कहा है| इस विमान के टुकड़े तांगेस्तान के किनारे के पास शहर में बरामद हुए हैं|

ईरान के सरकारी माध्यमों ने इसके पीछे तांत्रिक खराबी होने का कारण बताया है| पर कौन से मुहिम के अंतर्गत ईरान के लड़ाकू विमान पर्शियन खाड़ी क्षेत्र के गश्ती पर थे, इस बारे में बोलना रफीपुर ने टाला है| पिछले कुछ हफ्तों से इस क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बाद पर्शियन खाड़ी क्षेत्र में सागरी तथा हवाई गश्ती में बढ़ोतरी हुई है| ईरान के साथ सौदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, ओमान और ईरान ने पर्शियन खाड़ी में अपनी तैनाती बढ़ाई है|

इसके व्यतिरिक्त अमरिका, ब्रिटेन तथा यूरोपीय देशों ने भी पर्शियन खाड़ी की सुरक्षा के लिए युद्धनौका रवाना की है| इसके अलावा अमरिका के लड़ाकू, गश्ती और बॉम्बर विमान भी इस क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं| इन में कई विमानों पर क्लस्टर बम तैनात होने की जानकारी कुछ घंटों पहले अमरिका के अभ्यास गुटने घोषित की थी| पर्शियन खाड़ी में बढ़ रहे इस तनाव की पृष्ठभूमि पर ईरान के लड़ाकू विमान गिरने की वजह से इस घटना की तरफ गंभीरता से देखा जा रहा है|

इस घटना के कुछ ही घंटे पहले ईरान ने पर्शियन खाड़ी से कब्जे में किया विदेशी ऑयल टैंकर बुशहर पहुंचा था| इस प्रांत में एक बड़े स्टोरेज पर ईरान ने इस टैंकर में रखा गया ईंधन का भंडार जमा किया था| उसके बाद अगले कुछ मिनटों में ईरान का विमान गिरने की वजह से इस घटना की गंभीरता बढ़ी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.