ईरान ने लीबिया की गद्दाफी हुकूमत को रासायनिक हथियारों की आपूर्ति की थी – अमरिकी विदेशमंत्री का आरोप

iran-libyaवॉशिंग्टन – ‘लिबियन तानाशाह मुअम्मर अल-गद्दाफी को ईरान ने रासायनिक हथियारों की आपूर्ति की थी। इराक के साथ हुई जंग में भी ईरान ने रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था। इन रासायनिक हथियारों का निर्माण ईरान ने ही किया था। लेकिन, उसने अंतरराष्ट्रीय संगठन से इसकी जानकारी छुपाई’, ऐसे गंभीर आरोप अमरीका के विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने किए हैं।

अमरीका के विदेशमंत्री पोम्पिओ ने ईरान पर रासायनिक हथियारों से संबंधित समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। ईरान में रासायनिक हथियारों का निर्माण करनेवाले कारखाने थे। लेकिन, इससे संबंधित जानकारी ईरान ने अंतरराष्ट्रीय संगठन से छुपाई। साथ ही वर्ष १९७८-८७ के दौरान लीबिया और चाड़ अफ्रिकी देशों में हुई जंग में ईरान ने लीबिया के गद्दाफी शासन को रासायनिक हथियारों की आपूर्ति की थी। इसकी जानकारी भी ईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से छुपाई, ऐसा पोम्पिओ ने कहा है।

iran-libyaवर्ष २०११ में गद्दाफी हुकूमत का तख्ता पलटने के बाद लीबिया में अस्थायी तौर पर गठित हुई सरकार ने ‘सल्फर मस्टर्ड’ के ५१७ बम बरामद किए थे। लीबियन सरकार ने यह जानकारी ‘ऑर्गनायज़ेशन फॉर द प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वेपन्स’ (ओपीसीडब्ल्यू) नामक संगठन को प्रदान की थी। इन रासायनिक हथियारों का निर्माण ईरान में ही होने की जानकारी जाँच से स्पष्ट हुई है, ऐसा पोम्पिओ ने कहा। iran-libyaइराक के साथ हुई लड़ाई में भी ईरान ने बसरा शहर में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था, यह बात भी पोम्पिओ ने कही है।

अमरिकी विदेशमंत्री ने लगाए इन आरोपों पर ईरान के विदेश मंत्रालय ने आलोचना की है। तभी, रशिया ने ईरान पर लगाए यह आरोप ठुकराए हैं। ऐसे में अब अगले कुछ घंटों में ईरान और आतंकी अल कायदा संगठन के जारी सहयोग की जानकारी भी सार्वजनिक करेंगे, यह ऐलान भी पोम्पिओ ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.